10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

राजस्थान में दीपावली पर पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

Weather Updates : मौसम विभाग का Prediction आया है कि आने वाले 48 घंटों में राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। जानें 23-24-25 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम।

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Oct 22, 2024

राजस्थान में दीपावली पर कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। राजस्थान के 4 संभागों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज होने की सम्भावना है। ये संभाग जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर हैं। जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अगर बारिश हो जाती है तो प्रदेश में अचानक तेजी से ठंड बढ़ जाएगी। वैसै 23-24-25 अक्टूबर को राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर का अपडेट है कि इन दिनों पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। कई जिलों में तेज हवाएं चली व बारिश होने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।

फुलेरा में बारिश, चली सर्द हवाएं
फुलेरा में मंगलवार दोपहर बाद अचानक बादल छाए और 4 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं मौसम सुहावना हो गया। शाम को सर्द हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे पहले दिन में उमस रही। किसानों ने बताया कि इस समय हुई बारिश फसल बुवाई के लिए लाभदायक होती है।

Weather Updates : वहीं ड्योढी सहित क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक बारिश शुरू हुई। हल्की बारिश का दौर करीब 20 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान खेतों में मूंगफली व ग्वार, बाजरे की कटी फसल में नुकसान होने की संभावना है। बारिश के चलते किसान खेतों में अपनी फसलों को बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है।