3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

मौसम का बदला रंग: छाया घना कोहरा, रैंग- रैंग चले वाहन

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी इलाके में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से हाथ से हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जयपुर – गंगापुर स्टेट हाइवे पर सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाने से हाइवे पर चलने वाले वाहन रैंग- रैंग कर चल रहे थे। […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी इलाके में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से हाथ से हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जयपुर – गंगापुर स्टेट हाइवे पर सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाने से हाइवे पर चलने वाले वाहन रैंग- रैंग कर चल रहे थे।

इधर कोहरे के साथ सर्द हवा एवं तापमान कम रहने से सर्दी ने भी लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। कोहरे से जहां जयपुर – बांदीकुई रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें देरी से आ रही थी तो वाहनों के पहियों की भी गति थमी हुई थी। दस बजे बाद जब धूप खिली उसके बाद लोगों को राहत मिली। इधर इलाके में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री रहा। इससे दिनभर गलu की िस्थति बनी रही।

हैडलाइट जलाने के बाद भी नहीं दिख रहा था साफ…

बस्सी इलाके में गत रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था, जो सुबह कहीं पर दस तो कहीं पर साढ़े दस बजे तक छाया रहा। हाइवे पर चलने वाले वाहन वाचक अपने वाहनों की हैड लाइटें जला कर चल रहे थे, फिर भी अधिक कम दूरी पर ही उनको साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन चालक सड़कदुघर्टना की आशंका को देखते हुए धीमे – धीमे चल रहे थे।