14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

पानी के लिए टंकी पर चढ़ी महिलाएं, किया विरोध प्रदर्शन

बस्सी @ पत्रिका. बस्सी उपखण्ड इलाके के बगराना इलाके में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर पहुंच गई और प्रशासन के ​​खिलाफ नारेबाजी करती हुई टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर सुनते ही कानोता थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. बस्सी उपखण्ड इलाके के बगराना इलाके में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर पहुंच गई और प्रशासन के ​​खिलाफ नारेबाजी करती हुई टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर सुनते ही कानोता थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो महिलाओं से आग्रह किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। इसके बाद महिलाएं जलदाय विभाग एवं बीसलपुर परियोजना के अ​धिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया गया।