4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: रामनिवास बाग के गेट पर लगा ताला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अल्बर्ट हॉल के सामने पक्षियों को दाना डाला जाता है, बाग परिसर में स्थित मंदिर और मजार के आसपास श्रद्धालु गरीबों को भोजन कराते हैं। इसके अलावा बाग में लगने वाले ठेले-खोमचों की वजह से चूहे पनप गए हैं। चूहों की वजह से पेड़-पौधों से लेकर हैरिटेज इमारतों को भी नुकसान हो रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Oct 01, 2024

जयपुर। चूहों की रोकथाम के लिए रामनिवास बाग आज भी बंद रहेगा। यहां कीटनाशक डाला जा रहा है। जेडीए सचिव निशांत जैन ने बताया कि रामनिवास बाग में स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने पक्षियों को दाना डाला जाता है, बाग परिसर में स्थित मंदिर और मजार के आसपास श्रद्धालु गरीबों को भोजन कराते हैं। इसके अलावा बाग में लगने वाले ठेले-खोमचों की वजह से चूहे पनप गए हैं। चूहों की वजह से पेड़-पौधों से लेकर हैरिटेज इमारतों को भी नुकसान हो रहा है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट के तहत अल्बर्ट हॉल पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। बीते दिनों जेडीए में हुई रिव्यू मीटिंग में रामनिवास बाग के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद तय हुआ कि चूहों के बिलों को खत्म किया जाए। योजना के अनुसार अनाज में मीठा तेल मिक्स किया जाएगा और इसमें जिंक फास्फाइड डाला जाएगा। यह अनाज चूहे के बिलों में डाला जाएगा। चूहे बाहर न निकलें, इसके लिए बिलों को बंद कर दिया जाएगा। बीते दिनों जेडीए ने सावन भादो पार्क में यह प्रयोग किया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़