30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बस स्टैंड: निगम कार्यालय, मेडिकल व पिक एंड ड्राप परपार्किंग शुल्क न लेने की मांग
Play video

बस स्टैंड: निगम कार्यालय, मेडिकल व पिक एंड ड्राप परपार्किंग शुल्क न लेने की मांग

- निगम कार्यालय, मेडिकल व पिक एंड ड्राप परपार्किंग शुल्क न लेने की मांग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 23 May 2023, 5:42 PM IST

रायपुर@ अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर भाठागांव में संचालित जोन कार्यालय, दवाई दुकान और यात्रियों को पिक एंड ड्राप वालों से पार्किंग शुल्क न लेने की मांग सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने की है। इस मामले में सोमवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन जोन कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा। फाउंडेशन के सुरेश बाफना ने बताया कि इस मुद्दे पर 15 दिन पहले नगर निगम कमिश्नर और महापौर को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फाउंडेशन के कन्हैया अग्रवाल ने बताया एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशन में पिक एंड ड्राप का शुल्क नहीं लगता है तो बस स्टैंड में इसके नाम पर 10 रुपए क्यों? उन्होंने जोन कार्यालय और मेडिकल दुकान आने-जाने वालों के लिए अलग से रास्ता बनाने की भी मांग की है। प्रदर्शन में मनोज पाल, मोहम्मद सिद्दीक , प्रेम, देवराज, डोमन यादव, नवाब खान, हेमंत साहू, आकाश शर्मा, रोहित धोबी, इश्तियाक दानी, सहित व्यापारी शामिल थे ।