29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
रायपुर रेलवे स्टेशन में भड़की आग,  ये थी वजह… इतना हुआ नुकसान…
Play video

रायपुर रेलवे स्टेशन में भड़की आग, ये थी वजह… इतना हुआ नुकसान…

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से देवभोग मिल्क पार्लर और उसके पास स्थित एक कैंटीन जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई थी। वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात अचानक से रेलवे स्टेशन के पीछे की ओर प्लेटफॉर्म नंबर 7 में स्थित कैंटीन में अचानक धुआं उठने लगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 29 Mar 2024, 2:15 AM IST

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से देवभोग मिल्क पार्लर और उसके पास स्थित एक कैंटीन जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई थी। वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात अचानक से रेलवे स्टेशन के पीछे की ओर प्लेटफॉर्म नंबर 7 में स्थित कैंटीन में अचानक धुआं उठने लगा। स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम जब मौके पर पहुंची, तो कैंटीन से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। कैंटीन में कुछ कार्टन और सामान होने की वजह से आग की लपटें तेजी से फैल रही थी। उसने बाजू में स्थित मिल्क पार्लर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

इसके बाद मौके पर मौजूद जीआरपी ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसकी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई थी। वहीं एक घंट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से किसी जनहानि की नहीं हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगा होगा। जीआरपी की टीम जांच कर रही है।