2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
IndiGo Flight: धूल भरी आंधी में फंसा रायपुर से दिल्ली गया इंडिगो का विमान, या​त्रियों की अटकी रही सांसें
Play video

IndiGo Flight: धूल भरी आंधी में फंसा रायपुर से दिल्ली गया इंडिगो का विमान, या​त्रियों की अटकी रही सांसें

Air Turbulence: हवा में कई चक्कर लगाने के बाद पायलट ने सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई सुरक्षित लैंडिंग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 2 Jun 2025, 1:46 AM IST

IndiGo Flight : नई दिल्ली में 1 जून की शाम को चली धूल भरी आंधी के कारण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर से दिल्ली पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 में टर्बुलेंस (Turbulence) का अनुभव हुआ। इसके कारण पायलट को अंतिम समय में लैंडिंग रोकनी पड़ी। एविएशन कंपनी इंडिगो (Indigo) के विमान ने रायपुर से दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान शाम 5 बजे दिल्ली में लैंड करने ही वाला था कि वहां धूल भरी आंधी (Dust Storm) चलने लगी। हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा थी। पायलट ने विमान को वापस ऊपर लिया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीबन 1 घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। इसके बाद फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर उतर गई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर सरिता