No video available
रविवार को चकराघाट पर झील किनारे नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। दोपहर करीब 2.30 बजे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना काेतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नाव चालकों और गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में युवक को खोजने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मछरयाई विवेकानंद वार्ड निवासी राजकुमार पुत्र सुरेश सोनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को घाट किनारे युवक के सामान के पास से तीन सॉल्यूशन के ट्यूब और रुमाल मिला है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।