scriptकलेक्टर का मिला भरोसा, जल्दी ही संवरेगा रायसेन गेट | Collector's trust, Raisen Gate will soon improve | Patrika News
विदिशा

कलेक्टर का मिला भरोसा, जल्दी ही संवरेगा रायसेन गेट

विदिशा की विरासत ग्रुप की सकारात्मक पहल पर रायसेन गेट के दिन फिरने की उम्मीद जागी

विदिशाOct 26, 2021 / 09:39 pm

govind saxena

कलेक्टर का मिला भरोसा, जल्दी ही संवरेगा रायसेन गेट

कलेक्टर का मिला भरोसा, जल्दी ही संवरेगा रायसेन गेट

विदिशा. विदिशा की विरासत ग्रुप की सकारात्मक पहल पर रायसेन गेट के दिन फिरने की उम्मीद जागी है। रविवार को ही ग्रुप के सदस्यों ने रायसेन गेट का निरीक्षण कर इसकी स्थिति पर चिंता जताई थी और इसे सहेजने के लिए प्रयासों की आवश्यकता महसूस की थी। इसी तारतम्य में मंगलवार को समूह के सदस्य कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से मिले और उनसे विदिशा की इस विरासत को सहेजने की मांग की। कलेक्टर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए रायसेन गेट को जल्दी ही सहेजने और संवारने का भरोसा दिलाया है।

गु्रप के सदस्य गोविंद देवलिया ने कलेक्टर को बताया कि विदिशा किले के चार में से एक ही गेट बचा है, इससे ही किले की पहचान थी, लेकिन अब यह भी उपेक्षा के कारण जीर्ण शीर्ण होकर खत्म होने की कगार पर है। इसलिए प्रशासन इस ओर ध्यान दे और इस धरोहर को सहेज लिया जाए। इस पर कलेक्टर ने नगरपालिका के जरिए गेट पर उग आए पेड़ों को कटवाने और उसकी छत पर सीमेंट-कांक्रीट करने के साथ ही आवश्यक मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कलेक्टर ने उदयगिरी में पर्यटकों को आकर्षित करने पर भी चर्चा की। साथ ही उदयगिरी परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर विरासत समूह के विजय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संजय राठी, अरुण वर्मा, एसएन शर्मा, अजय राठी, इस्माइल खान, हरिहर चतुर्वेदी, अतुल तिवारी, सुजीत देवलिया आदि अनेक लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो