scriptत्रिवेणी के पास दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत | Crocodile seen near Triveni, panic among people | Patrika News
विदिशा

त्रिवेणी के पास दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

त्रिवेणी के पास नदी किनारे इस तरह दिखा मगरमच्छ

विदिशाSep 13, 2021 / 11:05 pm

govind saxena

त्रिवेणी के पास दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

त्रिवेणी के पास दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

विदिशा. बेतवा-बैस के संगम के त्रिवेणी घाट के पास सोमवार को मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत फैल गई। करीब चार फीट का यह मगरमच्छ नदी किनारे बैठा दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शी गोविंद शर्मा ने बताया कि वे त्रिवेणी मंदिर में रहते हैं और त्रिवेणी घाट पर रोज स्नान करने आते हैं। सुबह जब वे स्नान करने आए तो मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बारे में उन्होंने आसपास के लोगों को भी अलर्ट किया। उधर अनुविभागीय अधिकारी वन राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बहते हुए पानी में मगरमच्छ स्वाभाविक रूप से हो सकते हैं, इसके लिए लोगों को सतर्क किया जाता है।
गौरतलब है कि तीन साल पहले इमलिया परासी में बैस नदी के किनारे एक खेत की बागड़ से लगे हिस्से में मगरमच्छ ने अंडे दिए थे, जिसमें से करीब एक दर्जन बच्चे निकले थे। यही बच्चे बाद में नदी में रहे और अब बड़े हो चुके हैं। डिप्टी रेंजर इस्माइल खान ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बैस नदी से ही एक मगरमच्छ को पकडकऱ वन विहार भेजा गया था। यह करीब चार फीट का मगर भी इमलिया परासी के अंडों से निकला और अब उन्हीं में से बड़ा हुआ मगरमच्छ हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो