scriptDigvijay Singh today news : दिग्विजय बोले देश में बन रहा है टैक्स टेरेरिज्म का माहौल | Digvijay said that atmosphere of tax terrorism in the country | Patrika News
विदिशा

Digvijay Singh today news : दिग्विजय बोले देश में बन रहा है टैक्स टेरेरिज्म का माहौल

ईडी और इनकम टैक्स विभाग को खुली छूट दे दी गई

विदिशाAug 05, 2019 / 10:32 am

Amit Mishra

news

Digvijay Singh today news : दिग्विजय बोले देश में बन रहा है टैक्स टेरेरिज्म का माहौल

विदिशा. कोई भी सरकार बिना व्यापारी businessman के नहीं चल सकती। ये जिम्मेदारी शासन की होती है कि वह ऐसा माहौल बनाए कि व्यापारी बिना किसी परेशानी के अपना व्यापार कर सके। लेकिन इन दिनों निरंतर कसावट के प्रायास हो रहे हैं। टैक्स टेरेरिज्म tax का माहौल देश में बन रहा है।

 

ईडी और इनकम income tax टैक्स विभाग को खुली छूट दे दी गई है। लेकिन यह अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। लोग अपना व्यापार बढ़ाने की जगह उसे समेटने लगे हैं। मप्र में टैक्स टेरेरिज्म से दूर ऐसा वातावरण बनना चाहिए जिसमें शासक और व्यापारी मिलकर काम करें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Digvijay Singh ने शहनाई गार्डन में आयोजित व्यापार महासंघ के 41वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कही।

 

 

छापों से प्यापारी हो रहे परेशान
स्थापना दिवस समारोह में महासंघ के अध्यक्ष मुन्नाभैया जैन ने कहा इन दिनों शहर में पड़ रहे छापों से व्यापारी परेशान हैं। 15-20 लोगों की टीम पुलिस के साथ पहुंच जाती है। कई-कई सैम्पल लिए जाते हैं। प्रदेश में मिलावटखोरों के नाम पर व्यापारियों पर इनाम घोषित किए जा रहे हैं। क्या व्यापारी ही दोषी है?

mp

व्यापारियों के सामान को फिंकवाना उचित नहीं
इसके जवाब में विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि मिष्ठान्न विक्रेता मेरे पास आए थे। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जैसा चाहेंंगे वैसा ही होगा। अधिकारियों से भी कहा है कि जांच के नाम पर व्यापारियों के सामान को फिंकवाना उचित नहीं है और दुकानों से खाद्य पदार्थों का एक ही सैम्पल लें, व्यापारी से अभद्रता नहीं की जाए। दो दिन हो गए हैं अब ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। इस मौके पर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी ने विदिशा व्यापार महासंघ और उसके कार्यों की सराहना की और उसे सेवाभावी बताते हुए कहा कि जहां मेरी जरूरत होगी मैं हर संभव मदद करूंगा।

कांग्रेस के समय जीएसटी नहीं आने दी
पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने कहा कि मैं जीएसटी का विरोधी हूं। कांग्रेस के राज में जीएसटी हमने नहीं आने दी, लेकिन भाजपा के राज में आ गई। इससे सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों को ही फायदा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी के लिए सबसे ज्यादा दुखदाई टेक्स टेरेरिज्म है। राघवजी ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान दुधारी तलवार है।


महासंघ को जल्दी ही मिलेगी जमीन: शशांक
विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि व्यापार महासंघ के भवन के लिए नई जगह नगर में ही तलाश ली गई है। जल्दी ही उस पर महासंघ का भवन बनेगा। समय देखकर उस जगह का खुलासा किया जाएगा।

पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान
समारोह में अतिथियों ने महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष हरिशंकर राठी, रामेश्वरदयाल बंसल, प्रकाश चौधरी, सुरेश मोतियानी, देवराज अरोरा, राजेश जैन और मुन्नाभैया जैन का सम्मान किया गया। इस मौके पर बाबूलाल ताम्रकार, मनोज कटारे, डॉ मेहताब सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन घनश्याम बंसल ने किया।


भार्गव को मंत्री बनाने का बैनर चर्चा में
कार्यक्रम स्थल पर मंच के ठीक सामने बड़ा सा बैनर आकर्षण का केंद्र और चर्चा का विषय बना रहा। बैनर में विधायक शशांक भार्गव को मंत्री बनाने का अनुरोध था। इतना ही नहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासंघ के पूर्व महामंत्री ने भी विधायक भार्गव को मंत्री बनाने की सिफारिश मंच से कर डाली।


दिग्विजय डायनेमिक लीडर : राघवजी
पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे डायनेमिक नेता हैं, लेकिन विवादास्पद भी हैं। इसके बावजूद वे विवादों से डरते नहीं हैं और उनका मुकाबला करते हैं। राज्यसभा में तीन तलाक बिल पर वे खूब बोले और अमित शाह को जवाब देना पड़ा है। 65 वर्ष की आयु में पैदल नर्मदा परिक्रमा करने वाला उनसा कोई नेता नहीं हुआ।

व्यापारी ही चोर क्यों: गोयल
व्यापारी नेता गोविन्द गोयल ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों पर रासुका लगाया गया है। उन्हें संरक्षण कौन दे रहा था? संरक्षण देने वाले को भी सजा होना चाहिए। बिना अधिकारी से मिले कोई गलत काम नहीं कर सकता। व्यापारी ही चोर क्यों माना जाता है? नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने विदिशा के व्यापारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे सिर्फ व्यापार ही नहीं बल्कि सेवा में भी बहुत आगे हैं।

 

दिग्विजय पहले भी सड़क पर थे रहेंगे भी

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज कब पूरी हो रही है? मीडिया के इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है, उसमें इस बारे में चर्चा होगी। क्या दिग्विजय सिंह हो सकते है अध्यक्ष? वे बोले कि दिग्विजय सिंह पहले भ्री सड़कों पर थे, आज भी हैं और आगे भी रहेेंगे।


मोदी, शाह और डोभाल ही बता सकते हैं
जम्मू कश्मीर में भय के माहौल पर उन्होंने कहा कि-मुझे समझ नहीं आ रहा हैकि ऐसा कौन सा पहाड़ टूट पड़ा था कि अमरनाथ यात्रियों के साथ अन्याय किया गया और उनकी यात्रा रोक दी गई। बिना किसी कारण के ऐसा करने से लोगों में दहशत है। इतना फोर्स वहां क्यों भेजा गया है ये मोदी, शाह और डोभाल ही बता सकते हैं।

Home / Vidisha / Digvijay Singh today news : दिग्विजय बोले देश में बन रहा है टैक्स टेरेरिज्म का माहौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो