scriptकबड्डी खिलाड़ी बना रहीं मास्क | Kabaddi players are making masks | Patrika News
विदिशा

कबड्डी खिलाड़ी बना रहीं मास्क

मंडीबामोरा। कोराना वायरस से बचाव के लिए लोगों के लिए मास्क बनाने का काम कबड्डी खिलाड़ी ग्राम बरुअल और नाही में अपने-अपने घर में कर रहीं हैं, जो जरुरतमंदों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

विदिशाMar 31, 2020 / 06:53 pm

Anil kumar soni

मंडीबामोरा। इस तरह खिलाड़ी बना रहीं हैं मास्क।

मंडीबामोरा। इस तरह खिलाड़ी बना रहीं हैं मास्क।

केबीके फाउंडेशन की बालिका कबड्डी टीम की खिलाड़ी मास्क बनाने के कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशिक्षक फखरुद्दीन खां और रशीद खां के निर्देशन में खिलाड़ी निकिता साहू, कल्पना अहिरवार, स्वाति अहिरवार, मंदकनी कुर्मी, शैफाली कुर्मी और द्रोपदी अहिरवार आदि मास्क बनाने का कार्य कर रहीं हैं।
पेट्रोल पंप पर कम नहीं हो रही वाहनों की कतारें
मंडीबामोरा। नगर में दूध, सब्जी, किराना सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने वाली दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी वाहनों की कतार कम नहीं हो रही हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में पेट्रोल पंप संचालक भी व्यवस्था बनाने के लिए खासे परेशान है। नगर के चारों पेट्रोल पंप तो 24 घंटे खुल रहा हंै, लेकिन सुबह मिलने वाली ढील में यहां ईंधन लेने वाले लोग अधिक आ रहे हैं। कृषि कार्यों के चलते ईधन की खपत अधिक है। हार्वेस्टर, ट्रैक्टर-ट्राली में डीजल और मोटरसाइकिल-कार आदि में पेट्रोल की मांग अधिक हो रही है। जिससे रोजाना लाखों रुपए का पेट्रोल-डीजल बिक रहा है।

Home / Vidisha / कबड्डी खिलाड़ी बना रहीं मास्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो