scriptपुल पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत | Woman dies after being hit by truck, accident on Zohad bridge | Patrika News
विदिशा

पुल पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

एक घंटे तक पुल पर लगा रहा जाम

विदिशाDec 02, 2019 / 11:15 am

Bhupendra malviya

जोहद पुल पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

जोहद पुल पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विदिशा/नटेरन। नटेरन थानांतर्गत विदिशा-अशोकनगर मार्ग स्थित सगड़ नदी के जोहद पुल पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान पुल पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

चपेट में ले लिया
जिला अस्पताल आए महिला के परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय रेखाबाई रघुवंशी अपनी भतीजी की शादी में बासौदा गई थी। सुबह भतीजा दीपक के साथ वह अपने घर ग्राम नागोर लौट रही थी। इस दौरान सगड़ नदी के जोहद पुुल पर पीछे से आ रहा ट्रक जब बगल से निकला तो उसने रेखाबाई को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसके दोनों पैर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में भतीजा दीपक पूरी तरह सुरक्षित रहा।

चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
इधर नटेरन टीआई प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। यह ट्रक ऊपर से बंधा हुआ है। इसमें तराशे हुए पत्थर होना बताया जा रहा। यह अंबानगर से विदिशा की ओर जा रहा था। हादसा पुल पर होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रुक जाने से जाम की स्थिति बनी। ट्रक को आधे घंटे बाद पुल से हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। टीआई प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। टीआई शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुल पर है काफी गड्ढे
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर काफी गड्ढे हैं। इससे वाहन चलाना मुश्किल होता है। वहीं पुल पर रैलिंग भी नहीं लगी है। यह मार्ग भी खराब है। इन स्थितियों के रहते हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुल के गड्ढे व मार्ग को दुरुस्त किया जाना चाहिए।


इधर धान से भरी ट्रॉली पलटी
नटेरन में ग्राम दासखजूरी के पास बाह नदी पर बने स्टॉप डेम की पुलिया पर गड्ढों के कारण धान से भरी एक ट्रॉली लटक गई। इससे करीब 30 क्विटंल धान नदी में बह गया। मिली जानकारी के अनुसार यह धान ग्राम दासखजूरी निवासी हरीसिंह रघुवंशी की थी। ट्रॉली पुलिया पर आते ही उसका पहिया गड्ढे में धंस गया इससे असंतुलित होकर ट्रॉली नदी की ओर लटक गई। जिससे पूरा धान नदी में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

पहिया धंस गया और ट्रॉली पलटी
दासखजूरी निवासी पोपसिंह रघुवंशी ने बताया कि बारिश के दौरान स्टॉपडेम की इस पुलिया का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्युडी ने मरम्मत कार्य भी कराया लेकिन कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने ट्रॉली का पहिया धंस गया और ट्रॉली पलटी।

जिले में बुरे हाल में है सड़कें
वहीं बस सेवा से जुड़े कैलाश नागर के अनुसार जिले में अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। बारिश के बाद भी सड़कें दुरुस्त नहीं हो पाई है। विदिशा अहमदपुर गैरतगंज खराब हालत में है। विदिशा से नौलास, नया गोला से पिपलधार, लटेरी से शमशाबाद, अंबानगर से गुरोद, सिरोंज से बसौदा, गुरोद से सिरोंज आदि मार्ग पर काफी गड्ढे हो चुके लेकिन मरम्मत कार्य नहीं हो रहा इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

Home / Vidisha / पुल पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो