scriptट्रेडमिल से बेहतर खुले में वॉक: वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका | Walking outside is the best way to lose weight and improve your health | Patrika News
वेट लॉस

ट्रेडमिल से बेहतर खुले में वॉक: वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका

कई रिसर्च के अनुसार पैदल चलने से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंंसर और टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। वजन भी नियंत्रित रहता है। लेकिन ट्रेडमिल पर वॉक और पार्क में टहलना ज्यादा फायदेमंद होता है।

Oct 14, 2023 / 03:35 pm

Manoj Kumar

treadmill-vs-walking.jpg

Walking outside is the best way to lose weight and improve your health

कई रिसर्च के अनुसार पैदल चलने से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंंसर और टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। वजन भी नियंत्रित रहता है। लेकिन ट्रेडमिल पर वॉक और पार्क में टहलना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, नॉर्मल वॉक और ट्रेडमिल पर वॉक में शरीर की गतिविधियां लगभग समान होती है लेकिन कई चीजों में बुनियादी अंतर होता है।
क्यों होता है अंतर
पैदल चलने का परिणाम और ट्रेडमिल पर चलने का परिणाम अलग-अलग होता है। दरअसल, जब आप बाहर या पार्क में पैदल चलते हैं तो आप हवा के दबाव के खिलाफ आगे बढ़ते हैं। हवा का प्रेशर शरीर पर पड़ता है जिससे ज्यादा बल लगाना पड़ता है। ट्रेडमिल पर हवा का कोई प्रतिरोध नहीं होता है। इसलिए ट्रेडमिल पर आपके शरीर में सपाट बल लगता है। वहीं जब आप बाहर वॉक करते हैं तो रास्ता सपाट नहीं होता है जबकि ट्रेडमिल पर रास्ता सपाट होता है। यही कारण है नॉर्मल वॉक वजन कम करने के लिए ज्यादा कारगर है।

यह भी पढ़ें

वायरल फीवर के बाद की खांसी से परेशान हैं? त्रिकटुचूर्ण और शहद से पाएं तुरंत आराम



ट्रेडमिल के फायदे

ट्रेडमिल एक नियंत्रित माहौल में वॉक करने के लिए है, जिससे अपनी गति को स्थाई रख सकते हैं। रास्ते पर चलते हुए यातायात से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें मौसम का असर नहीं होता है। अधिकतर लोग मौसमी परिवर्तनों के प्रति संवेदनशील नहीं होते हैं। ट्रेडमिल पर वॉक के दौरान आवश्यकताओं के लिए गाइडेड विकल्प अपना सकते हैं। इससे व्यायाम काफी हैल्दी होता है। इसमें आपको पता होता है कि कितनी दूरी तय कर चुके हैं और कितनी कैलारी बर्न हुई है। आंकड़े भी पता चलतेहैं।
खुले में टहलने के अन्यफायदे

पार्क में टहलना यानी स्वाभाविक वातावरण में व्यायाम करना है। यह मनोभाव और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए लाभदायक होता है। पार्क में टहलने से वातावरण के संपर्क में आते हैं। गर्मी-सर्दी को महसूस करते हैं। सूर्य की किरणें पड़ती हंै तो शरीर को विटामिन डी मिलता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ाता है, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है क्योंकि आप प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हैं। आपको कई लोग मिलते हैं। आप सामाजिक भी महसूस करते हैं।
ट्रेडमिल और पैदल चलने के 10 फायदे:

वजन घटाने में मददगार: दोनों ही तरीके वजन कम करने में मददगार हैं, लेकिन बाहर पैदल चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से हृदय मजबूत होता है और रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
मधुमेह का खतरा कम: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रण में रहता है और मधुमेह का खतरा कम होता है।
कैंसर का खतरा कम: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से कैंसर का खतरा कम होता है, विशेष रूप से स्तन कैंसर, कोलन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर का।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
संतुलन और समन्वय में सुधार: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से संतुलन और समन्वय में सुधार होता है, जिससे गिरने का खतरा कम होता है।
मूड में सुधार: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से मूड में सुधार होता है और तनाव कम होता है।
नींद में सुधार: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
ऊर्जा बढ़ाता है: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और थकान कम होती है।
आयु बढ़ाता है: ट्रेडमिल पर चलने और पैदल चलने से जीवन प्रत्याशा बढ़ती है।

यह भी पढ़ें

डेंगू में आंखों के पीछे तेज दर्द, पेन किलर लेना है जानलेवा



अतिरिक्त लाभ:

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल पर चलने से आप अपनी गति और झुकाव को नियंत्रित कर सकते हैं, जो आपके लिए सबसे आरामदायक और चुनौतीपूर्ण हो। ट्रेडमिल पर चलने से मौसम का असर नहीं होता है, इसलिए आप साल भर व्यायाम कर सकते हैं।
पैदल चलना: पैदल चलने से आप प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं और सूर्य की रोशनी से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। पैदल चलने से आपको अपने आस-पड़ोस से जुड़ने और लोगों से मिलने का अवसर भी मिलता है।
कुल मिलाकर, ट्रेडमिल पर चलना और पैदल चलना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। आप अपनी प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा तरीका चुन सकते हैं।

Home / Health / Weight Loss / ट्रेडमिल से बेहतर खुले में वॉक: वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो