5. च्युइंग-गम बेचना और आयात करना है गैरकानूनी, मगर खाना अवैध नहीं
सिंगापुर में च्युइंग-गम पर 1992 में प्रतिबंध लगा दिया गया था, मगर उन्हें खाना गैरकानूनी नहीं है। 2004 में इस बैन में कुछ संशोधन किए गए। तब से डॉक्टर या फार्मासिस्ट से आप डेंटल, थेरोपेटिक और निकोटिन च्युइंग गम खरीद सकते हैं। बैन इसलिए लगाया गया था क्योंकि बदमाशों ने ट्रेनों के दरवाजे के सेंसर, मेलबॉक्स, कीहोल के अंदर, लिफ्ट के बटन, सीढ़ी और जहां भी सफाई करना मुश्किल था, वहां च्यूइंग गम चिपकाना शुरू कर दिया था।