scriptयहां दुल्हन को दहेज में दी जाती है ये नशीली चीज, देख दूल्हे की आंखों में आ जाती है चमक | a rituals where daughter in law bring bear in dowry | Patrika News
अजब गजब

यहां दुल्हन को दहेज में दी जाती है ये नशीली चीज, देख दूल्हे की आंखों में आ जाती है चमक

मोहकारी के नाम से भी मशहूर इस पेड़ से निकलने वाले रस को बस्तर बीयर के नाम से भी जाना जाता है। केवल एक पेड़ करीब 20 लीटर मादक रस देने में सक्षम होता है।

Jan 11, 2019 / 04:04 pm

Priya Singh

a rituals where daughter in law bring bear in dowry

यहां दुल्हन को दहेज में दी जाती है ये नशीली चीज, देख दूल्हे की आंखों में आ जाती है चमक

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में दुल्हन को दहेज में बीयर दी जाती है। यह बीयर एक पेड़ से निकलने वाले रस से बनाई जाती है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सल्फी नाम के इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम केरियोटा यूरेन्स है। मोहकारी के नाम से भी मशहूर इस पेड़ से निकलने वाले रस को बस्तर बीयर के नाम से भी जाना जाता है। केवल एक पेड़ करीब 20 लीटर मादक रस देने में सक्षम होता है। यह पेड़ बस्तर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां जब बेटियों की शादी आम बस्तरियों से की जाती है तो दहेज में सल्फी का पेड़ दिया जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सल्फी के एक वृक्ष को एक एकड़ खेत के बराबर माना जाता है। गोंडी बोली में गोरगा कहा जाने वाला यह पेड़ सालभर में 6 से 7 महीने तक मादक रस निकल सकता है।

कलियुग में केवल किन्नर पहुंचा सकते हैं इंसान को फर्श से अर्श तक, शिव और शक्ति के युग्मक का फल है ये तीसरी योनि

आपने आज तक ऐसी कई अजीबोगरीब प्रथाओं के बारे में सुना होगा लेकिन बस्तर की इस प्रथा के बारे में जान हर कोई हैरान रह जाता है। आज के समय में ऑक्सीफोरम फिजिरियम नामक फंगस से इन पेड़ों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है जिससे यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्ता पर भी असर पड़ रहा है। इनकी संख्या कम होने की वजह से इन पेड़ों का महत्व और भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है लोग इस पेड़ को दहेज के रूप में अपनी बेटियों को देते हैं। बस्तर में जिन लोगों की लड़कियां नहीं होतीं वे अपने भांजे को इस वृक्ष का झाड़ देते हैं।

Home / Ajab Gajab / यहां दुल्हन को दहेज में दी जाती है ये नशीली चीज, देख दूल्हे की आंखों में आ जाती है चमक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो