scriptयहां नहीं पहन सकते हैं जींस, जॉगिंग करने पर मिल सकती है ये बड़ी सजा | do you know these countries rules are very difficult | Patrika News
अजब गजब

यहां नहीं पहन सकते हैं जींस, जॉगिंग करने पर मिल सकती है ये बड़ी सजा

कई देशों में ये कानून काफी पहले से हैं

Sep 22, 2019 / 05:26 pm

Prakash Chand Joshi

jogging

नई दिल्ली: लगभग सभी देशों में कई तरह के कानून बनाए गए हैं और वो इसलिए ताकि देश के लोगों को सही तरीके से रखा जा सके। लेकिन जरा सोचिए कि अगर कानून की व्यवस्था सही न हो तो फिर परेशानी होना लाजमी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ देशों के कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं।

ajab.png

पूर्व अफ्रीका में एक ऐसा देश है जहां आप जॉगिंग नहीं कर सकते और उस देश का नाम है बुरुंडी। वैसे तो कहते हैं कि जॉगिंग करना स्वास्थय के लिए लाभदायक होता है, लेकिन साल 2014 में यहां के राष्ट्रपति ने ये कहकर इस पर रोक लगा दी कि लोग असमाजिक गतिविधियों के लिए जॉगिंग की मदद लेते हैं। ये बात आज भी हर किसी को हैरान करती है। वहीं सिंगापुर में साल 2004 में च्युइंग गम खाने पर रोक लगा दी। इसके पीछे वजह दी गई कि इसके कारण साफ-सफाई रखने में खासी दिक्कत आती है। ऐसे में इसे यहां खाने और लाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।

ajab1.jpg

जब भी उत्तरी कोरिया देश का नाम सुनाई देता है, तो सबसे पहले वहां के तानाशाह किम जोंग की तस्वीर सामने आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसने अपने देश में एक कानून ऐसा बना रखा है जिसके तहत उत्तर कोरिया में आप नीले रंग की जींस नहीं पहन सकते। इसे पहनने पर यहां पूरी तरह से रोक है। इसके पीछे दलील दी गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए ये कदम उठाया गया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि कई देशों में आज भी कितने कठोर नियम हैं।

Home / Ajab Gajab / यहां नहीं पहन सकते हैं जींस, जॉगिंग करने पर मिल सकती है ये बड़ी सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो