1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स के शरीर में दाईं तरफ था हार्ट, डाक्टर की जांच में सामने आई सच्चाई

यह मामला मध्य प्रदेश का इंदौर का है। युवक का हार्ट गलत दिशा में है। डाक्टर की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 May 2019, 4:04 PM IST

इस शख्स के शरीर में दाईं तरफ था हार्ट, डाक्टर की जांच में सामने आई सच्चाई

इस शख्स के शरीर में दाईं तरफ था हार्ट, डाक्टर की जांच में सामने आई सच्चाई

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सरकारी अस्पताल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मरीज़ का दिल बाई नहीं बल्कि दाई तरफ है यानी की सीधी हाथ की तरफ। दरअसल 37 साल का यह मरीज़ अस्पताल में अपेंडिक्स की जांच करने के लिए आया था तभी इस बात का पता लगा। जांच करने वाले डाक्टर भी इस मामले को देखकर हैरान रह गए।

अमरीका के इस लड़के ने कागज का हवाई जहाज उड़ाकर जीती विश्व चैंपियनशिप, जानें पूरी कहानी

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंत राव होलकर चिकित्सालय में सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर अरविंद शुक्ला का मामले पर कहना था कि मरीज़ पेट दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल आया था और उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना था जिसके लिए कुछ जांच कराई जानी थी। इन्ही जांच में पता लगा कि उस मरीज़ का हार्ट सीधी तरफ है। नार्मल लोगों नें हार्ट उल्टे हाथ की तरफ यानी की बाई तरफ होता है।

बेटी की शादी के लिए बचा था बस 1 दिन और मां ऑटो में भूल गई 2 लाख के गहने, हुआ ऐसा कि....

जन्म जात विकृति की वजह से ही उसके शरीर के कई अंग सामान्य अवस्था के मुकाबले गलत दिशा में हैं। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि मरीज़ की उम्र 37 साल हो चुकी है लेकिन उसे आज तक इस बारे में पता ही नहीं था जोकि ज्यादा हैरान करता है।

पत्थर को भी सोना बना देगी ये चमत्कारी चीज़, आज भी इस किले में है मौजूद

हालिया वक्त पर पेट दर्द की शिकायत की वजह से वह अस्पताल आया था और इसी दौरान हुई जांच में यह सच्चाई सामने आई। प्रोफेसर ने बताया कि ऐसा मामला बहुत कम देखने में आता है। यह समस्या एक दुर्लभ जन्म जात विकृती है।

इस हीरे की खदान में हीरा खोजने आते हैं लोग, मामला आपको हैरान कर देगा

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब