1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की शादी के लिए बचा था बस 1 दिन और मां ऑटो में भूल गई 2 लाख के गहने, हुआ ऐसा कि….

लड़की की मां गहने लेकर घर लौट रही थी। बाज़ार से ऑटो लेकर घर जा रही थी महिला। ऑटो से उतरते वक्त गहनों का बैग ऑटो में ही भूल गई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 May 2019, 1:59 PM IST

बेटी की शादी के लिए बचा था बस 1 दिन और मां ऑटो में भूल गई 2 लाख के गहने, हुआ ऐसा कि....

बेटी की शादी के लिए बचा था बस 1 दिन और मां ऑटो में भूल गई 2 लाख के गहने, हुआ ऐसा कि....

नई दिल्ली। अक्सर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है कि आप ऑटो या रिक्शा में सवारी करते है और कुछ चीज़ उसमें भूल जाते हैं। ऐसे में अगर भूली हुई वो चीज़ कीमती हो तो आपका क्या हाल होगा। आपकी जान अटक जाएगी। ऑटो में कीमती सामान भूलने का एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के ठाणे का सामने आया है। ठाणे की रहने वाली एक महिला ऑटो में ही अपनी कीमती सामान भूल गई। जिस दौरान से ये हुआ उस वक्त महिला बेटी की शादी का जरूरी सामान खरीदने बाज़ार गई थी। लड़की की मां संगीता शेट्टी जिन गहनों को रिक्शा में भूल आई थी उनकी कीमत 2 लाख रूपए थी।

पत्थर को भी सोना बना देगी ये चमत्कारी चीज़, आज भी इस किले में है मौजूद

बाज़ार से लोटते वक्त संगीता के पास 2 लाख रूपए के गहनों का बैग था लेकिन ऑटो से उतरते वक्त संगीता उस बैग को लेना भूल गई। संगीता शेट्टी को जैसी ही इस बारे में पता लगा वह तुरंत उस जगह वापिस पहुंची जहां से उन्होने ऑटो लिया था। उन्होने वहां पहुँचकर ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी संगीता शेट्टी की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए जांच करना शुरू कर दिया।

इस हीरे की खदान में हीरा खोजने आते हैं लोग, मामला आपको हैरान कर देगा

पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर निकाला और ऐप की सहायता से ऑटो चालक का एड्रेस ढूंढा निकाला। पुलिस उस पते को खोजते हुए प्रदीप शिर्षत नाम के उस ऑटो ड्राइवर तक पहुंची जिसके ऑटो में संगीता शेट्टी बैठी थी और गहनों का बैग भूल गई थी। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की और गहनों का बैग बरामद कर लिया। इस गहने के बैग को पुलिस ने संगीता शेट्टी को सौंप दिया।

बदहाल है हिंदुस्तान का 'पाकिस्तान', यहां जाने के लिए नहीं लगता वीजा पासपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब