script50 मिनट में खाइए 3 परांठे और जीतिए 1 लाख इनाम, जीवनभर फ्री खाना | Eat 3 parathas in 50 minutes and win lakhs of rupees | Patrika News
अजब गजब

50 मिनट में खाइए 3 परांठे और जीतिए 1 लाख इनाम, जीवनभर फ्री खाना

50 मिनट में 3 पराठे खाने वालों को अनोखा ईनाम।एक लाख रुपए का इंश्योरेंस, 1 लाख कैश और जिंदगी भर फ्री खाना।

नई दिल्लीMar 02, 2021 / 09:53 am

Shaitan Prajapat

parathas

parathas

नई दिल्ली। बहुत से लोग खाने के शौकिन होते है। खाने में गरमागर्म पराठे, अचार और दही मिल जाए तो बात बन जाती है। 3 से 4 भरवां पराठे से पेट भर जाता है। अगर टेस्ट थोड़ा ज्यादा अच्छा हुआ तो 4 या 5 पांच खाने के बाद किसी का भी पेट फूल हो जाता है। अगर आप खाने के शौकीन है और आपको खाने के लिए एक लाख रुपए का इनाम और उम्र भर का खाना फ्री मिल जाए तो आप क्या कहेंगे। हरियाणा के रोहतक में एक पराठे वाले ने चुनौती रखी है। अगर कोई उन के यहां के तीन परांठे 50 मिनट के अंदर खाकर दिखा दे तो उसे इनाम में नकद के साथ-साथ जीवनभर के लिए मुफ्त परांठे खिला जाएंगा।

एक लाख का इंश्योरेंश, एक लाख रुपए कैश और जिंदगी भर फ्री खाना
रोहतक दिल्ली बाईपास पर तपस्या पराठा जंक्शन ने तीन पराठे खाने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपए का इंश्योरेंश, एक लाख रुपए कैश और जिंदगी भर फ्री खाना देने का अनोखा इनाम रखा गया है। अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने ही इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम जीते है। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत का कहना है कि वे पिछले 10 साल से यह काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें

अनोखी परंपरा, अच्छा दूल्हा पाने के लिए लड़कियां करती है ये काम


साइज 1.6 फुट और वजन 1200 ग्राम
तपस्या के मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर तपस्या पराठा जंक्शन खोला है। उन्होंने बताया कि उनके परांठे की साइज लगभग 2 फीट है। इसका वजन 1200 ग्राम है। सबसे खास बात पराठे तेल में नहीं बल्कि शुद्ध देसी घी में बनाएं जाते हैं। यहां के मीडियम पराठे का रेट 90 रुपये से शुरू है। वहीं स्पेशल फुल साइज का रेट 150 रुपये से स्टार्ट है। यहां पर हर प्रकार की वैरायटी के पराठे मिले है।

सिर्फ दो लोगों ने जीता चैलेंज
चुनौती को पूरा करने का प्रयास तो कई लोगों ने किया है। लेकिन अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है। मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं और रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 पराठे खाकर इनाम जीता है। अब वे एक वर्ष से अश्विनी को फ्री खाना खिला रहे हैं। फिलहाल उनके बाद से किसी ने इस चुनौती को पूरा नहीं किया है। दूर-दूर से उनके पराठों का स्वाद लेने के लिए लोग आते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlyba

Home / Ajab Gajab / 50 मिनट में खाइए 3 परांठे और जीतिए 1 लाख इनाम, जीवनभर फ्री खाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो