scriptइस पिता की आखिरी इच्छा बनी सबकी आखिरी ख्वाहिश, ट्विटर पर छाया रहा ट्वीट | father last wish one last beer with sons viral tweet of Adam Schemm | Patrika News
अजब गजब

इस पिता की आखिरी इच्छा बनी सबकी आखिरी ख्वाहिश, ट्विटर पर छाया रहा ट्वीट

इस पिता की आखिरी इच्छा ने किया इंटरनेट की पब्लिक को भावुक
लोगों को पसंद आया ट्वीट, हुआ वायरल

Nov 23, 2019 / 06:19 pm

Neha Gupta

Adam Schemm.jpg

नई दिल्ली | ट्विटर सोशल मीडिया का ऐसा प्लैटफॉर्म है जंहा लोग अच्छी चीज़ों की प्रशंसा भी करते हैं और गलत का विराध भी व्यक्त करते हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर की पोस्ट ने बेहद इमोश्नल कर दिया। दरअसल, इस शख्स ने अपने दादा की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसके बाद सबकी दिलचस्पी इसमें बढ़ गई। यूजर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आज मेरे दादा का निधन हो गया। पिछली रात वो ये चाहते थे कि बेटों के साथ एक आखिरी बार बीयर पीएं। इस यूजर का नाम Adam Schemm है और इनका ये ट्वीट वायरल हो गया है।

https://twitter.com/brussproutsrock/status/1197622280785928199?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/JoeKaiserSports/status/1197715784899821568?ref_src=twsrc%5Etfw

एडम का ट्वीट देखने के बाद कई लोगों ने अपनी आखिरी इच्छा ऐसी ही ज़ाहिर की। उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए लिखा कि ये बहुत अच्छा है। जाने से पहले इससे बेहतर क्या हो सकता है।

https://twitter.com/PrinceMiracle22/status/1197645366142930955?ref_src=twsrc%5Etfw

एक यूजर ने लिखा कि उनकी दादी ने भी अस्पताल में इसी तरह अपनी शाम बिताई। एडम के इस ट्वीट को 1,41,000 लाइक्स और 12 हजार से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं। लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने जिंदगी को इसी तरह अलविदा कहने की बात की। कई ट्विटर यूजर्स ने एडम के दादा को श्रद्धाजंलि भी दी।

https://twitter.com/philipbkk/status/1197815784094879746?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ajab Gajab / इस पिता की आखिरी इच्छा बनी सबकी आखिरी ख्वाहिश, ट्विटर पर छाया रहा ट्वीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो