scriptमोटापे के कारण टूटा लड़की का रिश्ता, अब मिला आधे वजन का पार्टनर | Girl relationship broken due to obesity, now found half weight partner | Patrika News

मोटापे के कारण टूटा लड़की का रिश्ता, अब मिला आधे वजन का पार्टनर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2021 08:30:36 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कई बार लोग मोटापे के कारण घर से बाहर निकलने में शर्म महसूस करते है। लेकिन कईयों के साथ रिश्तो को लेकर भी काफी अड़चनें आती है।

obesity

obesity

नई दिल्ली। आजकल भागदौड़ की जिंदगी में कई स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियां हो जाती है। उनमें से एक है मोटापा। मोटापा एक जटिल विकार है। अत्याधिक मात्रा में शरीर में वसा जम जाने के कारण मोटापा बढ़ता रहता है। मोटापा सिर्फ एक सौंदर्य की चिंता नहीं बल्कि कई रोगों का घर बन जाता है। मोटापा के कारण कई गंभीर बीमारियां शरीर को घेर लेती है। आमतौर पर खान- पान में लापरवाही के कारण मोटापा बढ़ जाता है। लेकिन मोटापा बढ़ने के बाद इंसान को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग अपने मोटापे के कारण घर से बाहर निकलने में शर्म महसूस करते है, लेकिन कईयों के साथ रिश्तो को लेकर भी काफी अड़चनें आती है।

मोटापे के कारण पार्टनर ने छोड़ा
आज आपको एक आज आपको एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका मोटापे के कारण रिश्ता टूट गया था। कनाडा के ओंटारियो में रहने वाली 23 वर्षीय ब्रिटनी जैक्स का बढ़ते वजन के कारण उसके पार्टनर ने उसको छोड़ दिया था। अब उसको एक नया साथी मिला जिसका वजन उससे आधा ही है।


यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

जिम ट्रेनर से हुआ प्यार

एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटनी का वजन कुछ सप्ताह पहले 107 किलो का था। ऐसे में उसका पार्टनर ने उसको डेटिंग के लिए कहा। उन्होंने अपने पार्टनर की बात नहीं मानी तो उन्होंने रिश्ते से दूरी बना ली। हालांकि ब्रिटनी ने भी अपना रिश्ता खत्म कर लिया। पार्टनर द्वारा बढ़ते वजन की शिकायत करने से ब्रिटनी की आत्मविश्वास की कमी आने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात फेसबुक जिम ट्रेनर मैट मॉन्टगोमरी से हुई।

अब करेंगी खुद को चेंज
ब्रिटनी और मैट एक दूसरे से प्यर करने लगे है। अब यह कपल एक – दूसरे के बिना रह नहीं सकते। आपको बता दें कि ब्रिटनी का नया पार्टनर उसके वजन से आधा ही है। वह एक दूसरे पर तंज भी करते हैं। ब्रिटनी कहती है कि मैट के साथ रिलेशनशिप में आने में थोड़ा संकोच थी। पहला रिलेशनशिप अत्यधिक मोटापा के कारण खत्म हो गया था, जिससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी प्रभावित हुआ। अपने वजन को कम करने की सोच रही है। उन्होंने कहा कि अब खुद को बहुत चेंज कर लूंगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z7k29
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो