अजब गजब

पृथ्वी की इस जगह को कहते हैं ’नागलोक’, जो भी गया जिंदा नहीं लौटा, हर कोई खाता है खौफ

एक ऐसा आइलैंड है, जिसे नागों का घर के नाम से भी जाना जाता है। इस आइलैंड पर कोई इंसान जाने की हिम्मत भी नहीं कर सकता।
इस आइलैंड पर इंसानों के जानें पर पाबंदी लगाई हुई है।
बताया जाता है कि इस आइलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जातें हैं।

Jan 07, 2021 / 07:19 pm

Mahendra Yadav

हमारी पृथ्वी बहुत सी रहस्यमयी और अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है। कई ऐसी चीजें भी हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा आइलैंड है, जिसे नागों का घर के नाम से भी जाना जाता है। इस आइलैंड पर कोई इंसान जाने की हिम्मत भी नहीं कर सकता। इसे नाग आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह आइलैंड ब्राजील में है। इस जगह पर इंसानों के जाने पर पाबंदी लगाई हुई है। अगर गलती से भी कोई इंसान यहां चला जाए तो जिंदा वापस नहीं लौट सकता। यह बहुत ही खतरनाक जगह है। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाला कोई भी इंसान कभी जिंदा वापस नहीं लौटा।
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का निवास
इस आइलैंड पर इंसानों के जानें पर पाबंदी लगाई हुई है। यह पाबंदी यहां रहने वाले सांपों की वजह से लगाई है। दरअसल, इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप रहते हैं। इतना ही नहीं इस आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक सांपों की संख्या भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाला कभी वापस जिंदा नहीं लौटता। इसी वजह से यहां की सरकार ने इस आइलैंड को लेकर चेतावनी जारी कर रखी है और किसी भी इंसान के यहां जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
अचानक बढ़ी संख्या
बताया जाता है कि इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे जहरीले सांप रहते हैं। कहा जाता है कि यहां पाए जाने वाले कई सांप तो इतने जहरीले हैं कि उनके डसते ही इंसान की तुरंत मौत हो जाती है। इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले इस आइलैंड पर ऐसी स्थिति नहीं थी। इस आइलैंड पर पिछले कुछ सालों में सांपों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। हालांकि पहले भी इस आइलैंड पर जहरीले सांप पाए जाते थे, लेकिन इतनी संख्या में नहीं। यहां अचानक इनकी संख्या अचानक बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें-शाम ढलने के बाद इस मंदिर से कोई नहीं लौटा वापस, जो रुका बन गया पत्थर का…

4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप
ब्राजील का यह खतरनाक आइलैंड 4,30,000 वर्ग मीटर में फैला है। बताया जाता है कि इस आइलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जातें हैं। ये सांप इतने खतरनाक हैं कि वे हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इस आइलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी को जिम्मेदार माना जाता है।
यह भी पढ़ें-पहाड़ से गिरा व्यक्ति लेकिन हुआ ऐसा करिश्मा कि बच गई जान, जिसने सुना रहा गया चकित

आइलैंड पर लाइट हाउस भी
इस आइलैंड पर जाने की इजाजत सिर्फ कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। बताया जाता है कि इस आईलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। यहां एक कर्मचारी अपने परिवार सहित रहता था। कहा जाता है कि एक दिन अचानक खिड़की का कांच टूटा और हजारों की संख्या में सांप अंदर आ गए। कर्मचारी अपने परिवार सहित जान बचाने के लिए वहां से भागने लगा ताकि तट पर बंधी नाव में बैठकर उस आइलैंड से जा सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जब नेवी का एक जहाज उन्हें जरूरी सामान देने पहुंचा तो वहां उनकी काली पड़ी लाशें देखकर वो हैरान रह गए। उसके बाद सांपों की इस बस्ती का दुनिया के सामने राज खुलकर आया।

Home / Ajab Gajab / पृथ्वी की इस जगह को कहते हैं ’नागलोक’, जो भी गया जिंदा नहीं लौटा, हर कोई खाता है खौफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.