scriptकियोशी कीमुरा ने नए साल पर खरीदी टूना मछली, लगाई 13 करोड़ रुपए की बोली | Japanese businessman Tuna King fish buys new year catch for USD 1.8 million | Patrika News
अजब गजब

कियोशी कीमुरा ने नए साल पर खरीदी टूना मछली, लगाई 13 करोड़ रुपए की बोली

जापानी कारोबारी कियोशी किमुरा ने खरीदी मछली
पिछले साल टूना 22 करोड़ रुपए में बिकी थी

नई दिल्लीJan 06, 2020 / 02:03 pm

Piyush Jayjan

tuna fish

Tuna Fish

नई दिल्ली। जापान के कारोबारी कियोशी कीमुरा ( Kiyoshi Kimura ) ने नए साल के मौके पर नीलाम हुई टूना मछली ( tuna Fish ) को 18 लाख डॉलर करीब 13 करोड़ रुपये में खरीदा। कियोशी ने टोक्यो ( TOkyo ) के मछली बाजार में 276 किलोग्राम की टूना मछली की सबसे ऊंची बोली लगाई। जो कि किसी टूना मछली की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बोली है।

कियोशी ने ही पिछले साल हुई नीलामी में 278 किलो की टूना मछली को 1 लाख डॉलर (करीब 22 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इस मछली की 1999 से नीलामी की जा रही है। कियोशी ने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां ( restaurant ) में ग्राहकों को परोसेंगे।

अंतरिक्ष में भी भारतीय एस्‌ट्रोनेट उठा सकेंगे देशी खाने का लुत्फ, मेन्यू में पुलाव, दाल फ्राई और हलवा भी शामिल

कियोशी अपनेेेे रेस्तरां में जापान की विशेष थाली शूसी परोसते है, जिसमें चावल के साथ समुद्री मछली परोसी जाती है। दुनियाभर में समुद्री मछलियों में टूना की काफी मांग है। यह मछली इसलिए भी इतनी डिमांड में है क्योंकि वर्ल्ड वाइल्फलाइफ फंड ( WWF ) के मुताबिक, ब्लूफिन टूना एक विलुप्त प्रजाति की मछली है।

japan-tuna-king_5e11e2633d972.jpg

टूना मछली को उसके स्वाद की वजह से काफी पसंद किया जाता है। यह ओमेगा-3, विटामिन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। पिछले साल एक अन्‍य घटना में आयरलैंड के वेस्ट कॉर्क चार्टड कंपनी के डेव एडवर्ड ने 23 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाली टूना मछली (Tuna Fish) पकड़ी थी।

लेकिन उन्‍होंने इस टूना मछली को वापस समुद्र में छोड़ दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मछली की कीमत तकरीबन 3 मिलियन यूरो (लगभग 23 करोड़) से ज्यादा भी हो सकती थी। इसके बावजूद भी उन्होंने मछली को छोड़ना बेहतर समझा।

Home / Ajab Gajab / कियोशी कीमुरा ने नए साल पर खरीदी टूना मछली, लगाई 13 करोड़ रुपए की बोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो