scriptजानिए क्यों यहां महिलाएं नहीं निकलती धूप में बाहर, बारिश में भींगने को भी मानती हैं गलत | Know why Taiwanese women do not go out in the sun | Patrika News
अजब गजब

जानिए क्यों यहां महिलाएं नहीं निकलती धूप में बाहर, बारिश में भींगने को भी मानती हैं गलत

ताइवान कई द्वीपों से मिलकर बना है
यहां लगभग 2.36 करोड़ आबादी है

नई दिल्लीJan 03, 2020 / 03:30 pm

Prakash Chand Joshi

Know why Taiwanese women do not go out in the sun

Know why Taiwanese women do not go out in the sun

नई दिल्ली: जब सर्दी होती है तो धूप ( Sunny ) का निकलना किसी संजीवनी से कम नहीं होता। ऐसे में लोग धूप लेते हैं ताकि शरीर को ठिठुरती ठंड से राहत मिल सके। वहीं जब गर्मी होती है तो लोग इसी धूप से बचते हैं। लेकिन इन सबके बीच डॉक्टर्स का कहना है कि हमारे शरीर को धूप लेना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जगह ऐसी भी है जहां लड़कियां ( girl ) धूप लेना तो दूर धूप में बाहर निकलती ही नहीं है।

taiwan1.png

आज भी धरती पर ही भटक रहे हैं अश्वत्थामा! इस किले में छुपा है ये बड़ा रहस्य

दरअसल, जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वो है ताइवान ( taiwanese )। ये एक द्वीप है जो कि अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। यहां की आबादी लगभग 2.36 करोड़ के आसपास है और यहां के 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। लेकिन यहां कि महिलाएं अपनी खूबसूरती का विशेष ध्यान देती है। आपने कई देश की महिलाओं को देखा होगा जो लंबे समय तक जवां दिखने के लिए अपने खानपान से लेकर मेकअप पर काफी खर्चा करती हैं। लेकिन यहां कि महिलाएं जवां रहने के लिए धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं। यहां कि महिलाओं का मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है।

taiwan2.png

यही नहीं यहां के लोगों का ये भी मानना है कि धूप में जाने से उम्र घट जाती है। ऐसे में यहां के लोगों को कितना भी जरूरी काम क्यों न हो, वो धूप में बाहर नहीं निकलते। दूसरी तरफ जहां लोगों को बारिश और उसमें भींगना काफी पसंद होता है, तो वहीं यहां के लोग इसके बिल्कुल उलटे हैं। यहां के लोग और खासकर की यहां कि महिलाएं बारिश में भी बाहर नहीं निकलती। बताया जाता है कि खासकर की यहां कि महिलाओं को बारिश में भींगने से खास एलर्जी होती है। इसलिए वो बारिश ( rain ) में नहीं भीगते।

Home / Ajab Gajab / जानिए क्यों यहां महिलाएं नहीं निकलती धूप में बाहर, बारिश में भींगने को भी मानती हैं गलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो