scriptप्रेमिका की जासूसी करने के लिए खोद दी सुरंग, मिला इस हालत में | Man got trapped after digging hole to spy on ex girlfriend | Patrika News
अजब गजब

प्रेमिका की जासूसी करने के लिए खोद दी सुरंग, मिला इस हालत में

बॉयफ्रेंड ने पुरानी गर्लफ्रेंड की जासूसी करने के लिए घर के नीचे बनाई सुरंग
कोर्ट ने पहले ही महिला के आस-पास ना आने की दी थी हिदायत
सुरंग में फंस गया था शख्स मरते-मरते बचा

May 01, 2019 / 01:47 pm

Priya Singh

Man got trapped after digging hole to spy on ex girlfriend

प्रेमिका की जासूसी करने के लिए खोद दी सुरंग, मिला इस हालत में

नई दिल्ली। उत्तरी मेक्सिको ( Mexico ) में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड की जासूसी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स रातों-रात ख़बरों में तब आ गया जब इसने पुरानी गर्लफ्रेंड की जासूसी करने के लिए उसके घर के नीचे एक सुरंग बना दी। मामला गंभीर और हो गया जब यह शख्स उसी सुरंग में फंस गया। बाद में पुलिस ने उसे बाहर निकाला और अदालत के फैसले का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेज दिया। बता दें कि इस शख्स को कोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि वह अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के आस-पास भी न फटके। दरअसल, 50 साल के इस शख्स पर उसकी गर्लफ्रेंड ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस में अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत की थी। जिसपर कोर्ट ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहने की हिदायत दी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 50 साल के इस शख्स ने महिला के घर के नीचे सुरंग खोदना शुरू कर दिया। महिला को उसके घर के नीचे से खुदाई की आवाज़ें आ रही थीं कुछ दिन उसने घर के नीचे आने वाली आवाज़ों को नज़रअंदाज़ किया। लेकिन एक दिन वो आवाज़ें तेज़ हो गईं। उसे शक हुआ कि घर के नीचे कुछ गलत चीज हो रही है। उसने देखा कि उसके घर के नीचे एक सुरंग है और उसका एक्स ब्वायफ्रेंड उसमें फंसा हुआ है।

महिला ने पुलिस को तुरंत सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरंग से बाहर निकालकर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शख्स को जब बाहर निकाला गया उस वक्त उसके शरीर में पानी की काफी कमी हो चुकी थी और वह आधी बेहोशी की हालत में था। बता दें कि दोनों अलग होने के पहले 14 सालों तक साथ में थे।

Home / Ajab Gajab / प्रेमिका की जासूसी करने के लिए खोद दी सुरंग, मिला इस हालत में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो