अजब गजब

यहां सोेने के उस्तरे से बनाई जाती है शेविंग, बस खर्च करने होंगे इतने रुपये

4 लाख रुपए में 8 तोले का रेजर तैयार करवाया। इसका अपने सैलून में इस्तेमाल कर रहे है।शेविंग के लिए ग्राहक से 100 रुपए वसूल कर रहे हैं।

नई दिल्लीMar 03, 2021 / 04:37 pm

Shaitan Prajapat

gold razor

नई दिल्ली। आमतौर पर सभी पुरुष सेविंग बनाने के लिए बाहर सैलून पर जाते हैं। कहीं लोग महंगे और मशहूर सैलून में सेविंग करना पसंद करते हैं। चाहे इसके लिए उनको कितनी भी कीमत चुकानी पड़े। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना शौक पूरा करने के लिए पैसे को पानी की तरह बहाते हैं। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे बंदे के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोने के बने उस्तरे से सेविंग करता है। सबसे खास बात यह है कि सैलून के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है। सभी लोग सोने से बने उस्तरे से सेविंग कराना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस शख्स और सोने के उस्तरे के बारे में।

पूणे के लोगों बहुत पसंद है सोने
हम बात कर रहे है पुणे से सटे देहूगांव में सैलून चलाने वाले अविनाश बोरूंदिया और विक्की वाघमारे की। एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन लगने के बाद कई महीनों तक सभी प्रकार की दुकानें बंद हो गई थी। इसी प्रकार अविनाश और विक्की के सैलून पर भी ताला लटक गया था। लॉगडाउन खुलने के बाद सैलून खुलने की इजाजत मिली लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे थे। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक नया तरीका आजमाया। उन्होंने रिसर्च किया तो पता चला है कि पुणे के लोगों को सोना बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने एक सोने का उस्तरा बनवा लिया जिससे वह ग्राहकों की शेविंग कर रहे हैं।

4 लाख रुपए में बनवाया 8 तोले का रेजर
एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 4 लाख रुपए में 8 तोले का रेजर तैयार करवाया। इसका वे अपने सैलून में इस्तेमाल कर रहे है। जैसे जैसे लोगों को पता चला कि इस सैलून सोने के उस्तरे से दाढ़ी बनाई जाती है तो लोगों का आना शुरू हुआ। अब लोग सोने से बने उस्तरे से शेविंग कराने के लिए आते हैं। सोने से बने उस्तरे से शेविंग करने के लिए उन्होंने ज्यादा चार्ज नहीं रखा है। इस शेविंग के लिए ग्राहक से मात्र 100 रुपए वसूल कर रहे हैं। इतना ही नहीं अगर कोई नार्मल उस तरह से सेविंग कराना चाहता है तो उसको 70 रुपए ही देने होंगे।

यह भी पढ़े :— दुनिया का सबसे अमीर एथलीट: सोने के कप में पीते है ड्रिंक, दोस्तों पर खर्च करते है अरबों रुपए

 

3 रेजर और बनवाएंगे
खबरों के अनुसार सोने से बने उस्तरे से शेविंग कराने के लिए लगातार ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखकर सैलून के मालिक ने बताया कि वह कुछ दिनों में दो से तीन उस्तरे और बनाने का विचार कर रहे हैं ताकि जो लोग सोने से सोने के बने उस तरह से शेविंग का आनंद लेना चाहते हैं वहीं से वंचित ना रहे।

Home / Ajab Gajab / यहां सोेने के उस्तरे से बनाई जाती है शेविंग, बस खर्च करने होंगे इतने रुपये

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.