scriptवैज्ञानिकों को मोरक्को के समुद्र तट पर मिले 90 हजार साल पहले के इंसानों के पद चिह्न | Scientists found footprints of humans 90 thousand years ago on the bea | Patrika News
अजब गजब

वैज्ञानिकों को मोरक्को के समुद्र तट पर मिले 90 हजार साल पहले के इंसानों के पद चिह्न

पुरखों की निशानी : चट्टानी इलाके में रेत से ढके थे, शोधकर्ता भी हैरान

Feb 03, 2024 / 12:27 am

ANUJ SHARMA

वैज्ञानिकों को मोरक्को के समुद्र तट पर मिले 90 हजार साल पहले के इंसानों के पद चिह्न

वैज्ञानिकों को मोरक्को के समुद्र तट पर मिले 90 हजार साल पहले के इंसानों के पद चिह्न

रबात (मोरक्को). वैज्ञानिकों ने अफ्रीकी देश मोरक्को के समुद्र तट पर 90,000 साल पुराने इंसान के पैरों के निशान खोजे हैं। साइंटिफिक रिपोट्र्स जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक इतने पुराने पैरों के निशान मिलना बहुत मुश्किल है, क्योंकि ये जल्दी मिट जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे निशान सख्त मिट्टी से ढक जाते हैं। समय के साथ मिट्टी हटने पर ये दिखाई देते हैं। समुद्र तट के चट्टानी इलाके में रेत से ढके ऐसे ही निशान मिले हैं।समुद्र के पास चट्टानों पर शोध करते समय टीम ने रेत के एक टुकड़े में धंसा भाग देखा। गौर से देखने पर पता चला कि ये गड्ढे इंसानों के पैरों के निशान हैं। शोध टीम के प्रमुख वैज्ञानिक मौंसेफ सेड्राती के मुताबिक यह खोज इस बात का सबूत है कि होमो सैपियंस (आधुनिक इंसान) हजारों साल पहले रेतीले समुद्र तटों के आसपास चहलकदमी करते थे।
यों पता चला काल

शोधकर्ताओं ने निशानों की उम्र जानने के लिए ल्यूमिनेंसन डेटिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, हमें निशान उस वक्त मिले, जब समुद्र का जलस्तर नीचे था। हमारी टीम तल तक गई। पहला निशान देखकर हम हैरान रह गए। बाद में और निशान मिले।
पांच अलग-अलग इंसानों के संभव

टीम ने संभावना जताई कि ये निशान पांच अलग-अलग उम्र के इंसानों (छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक) के हो सकते हैं। इन निशानों का बच पाना कई बातों पर निर्भर है। जैसे जमीन की बनावट, ज्वार-भाटा और कुछ अनजान कारण।

Hindi News/ Ajab Gajab / वैज्ञानिकों को मोरक्को के समुद्र तट पर मिले 90 हजार साल पहले के इंसानों के पद चिह्न

ट्रेंडिंग वीडियो