scriptइस जगह पर पुरुषों की एंट्री है बैन, बिना किसी डर के महिलाएं करती हैं ये सब काम | supershe island where men are not allowed | Patrika News
अजब गजब

इस जगह पर पुरुषों की एंट्री है बैन, बिना किसी डर के महिलाएं करती हैं ये सब काम

फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास एक ऐसा द्वीप है जहां पर पुरुषों का जाना प्रतिबंधित है। यहां सिर्फ महिलाओं को ही आने की इजाजत है। इस द्वीप का नाम है सुपरशी आइलैंड।

Sep 25, 2018 / 02:41 pm

Vinay Saxena

wow

इस जगह पर पुरुषों की एंट्री है बैन, बिना किसी डर के महिलाएं करती हैं ये सब काम

नई दिल्ली: फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास एक ऐसा द्वीप है जहां पर पुरुषों का जाना प्रतिबंधित है। यहां सिर्फ महिलाओं को ही आने की इजाजत है। इस द्वीप का नाम है सुपरशी आइलैंड। यहां महिलाएं खुलकर बिना किसी डर और चिंता के मौज—मस्ती करती हैं। इसके अलावा जंगलों में घूमने, वहां पर समय बिताने और तितलियों को पकड़ने, उनसे बातें करने और उनकी रंग-बिरंगी दुनिया को देखने का मौका मिलता है। इस द्वीप पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता का अहसास कराया जाता है।
अमेरिका की बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रूथ ने महिलाओं के लिए यह द्वीप बनाया है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता को ध्यान में रखकर खासतौर पर इसे डिजाइन किया। उन्होंने कहा, इस द्वीप पर जाने के बाद महिलाएं का पूरा कायाकल्प हो जाता है। क्रिस्टीना रॉथ का कहना है कि यहां महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वे सभी चीजें मिलेंगी जहां वे चीजें उन्हें भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं। इस द्वीप को इसी साल जून में खोला गया है। सुपरशी द्वीप या आइलैंड में एक रिजॉर्ट भी है। इस रिजॉर्ट में 4 कैबिन हैं, जहां 10 महिलाएं आराम से रह सकती हैं। इस रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ और अन्य सुविधाएं भी हैं। इसके अलावा आइलैंड में शेयर रूम भी हैं। बताया जाता है कि एक केबिन की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर है। यहां महिलाएं 5 दिन तक रह सकती हैं। लेकिन टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को स्वीकृति लेने के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए एक इंटरव्यू देना होता है।

क्रिस्टीना रॉथ ने कहा कि इस आइलैंड पर पुरुषों द्वारा किसी भी तरह की दखलनदाजी नहीं की जा सकेगी। यहां आकर महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक रह सकता हैं, खा सकती हैं और अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहन सकती हैं। क्रिस्टीना के मुताबिक, उन्होंने ऐसा आइलैंड बसाने की तब सोची जब उन्होंने नोटिस किया कि महिलाओं का खुद से ज्यादा ध्यान पुरुषों पर होता है। उन्होंने यह भी महसूस किया कि महिलाओं के दिमाग में पुरुष की वजह से चिंता बनी रहती है, चाहें वह सुंदर दिखने की हो या असहज महसूस करने की हो।

Home / Ajab Gajab / इस जगह पर पुरुषों की एंट्री है बैन, बिना किसी डर के महिलाएं करती हैं ये सब काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो