अजब गजब

महिला के पेट में घुसा 18Cm लंबा चाकू, तीन दिन बाद हुई सर्जरी, ऐसे बचाई जान

स्विट्जरलैंड में 82 साल की महिला के पेट में 18 सेंटीमीटर लंबा चाकू घुस गया। इसके बार उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सर्जरी करने के बाद महिला के पेट से यह चाकू बाहर निकाला गया।

Feb 16, 2021 / 02:32 pm

Shaitan Prajapat

Swiss woman

नई दिल्ली। डॉक्टर का धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज कर उनकी जान बचाते है। आपने कई बार पढ़ा होगा कि गलती से बच्चों और बड़े पेट में कुछ निगल लेते है। इसके बाद उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर सर्जरी मरीजों की जान बचाते है। स्विट्जरलैंड में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां पर 82 साल की महिला के पेट में 18 सेंटीमीटर लंबा चाकू घुस गया। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सर्जरी करने के बार महिला के पेट से यह चाकू बाहर निकाला गया। अब महिला की तबीयत ठीक है और उनको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

छोटी आंत का हिस्सा हो गया जख्मी
एक रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक हादसा हो गया। महिला अपने बगीचे में घूम रही थी। तभी उसके साथ एक हादसा हो गया। अचानक महिला का पैर फिसल गया। इसके बाद पेट में 18 सेंटीमीटर लंबा चाकू घुस गया। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जांच करने पर पता चला कि ये चाकू उसके पेट में काफी गहरी चोट कर गया है। इससे महिला के छोटी आंत का अगला हिस्सा जख्मी हो गया।

 

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

पूरे पेट का किया गया ऑपरेशन
सोशल मीडिया पर महिला के जख्मी पेट और चाकू की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। खबरों के अनुसार, महिला के पेट में से ये चाकू निकालने के लिए पूरे पेट का ऑपरेशन किया गया। तीन दिन तक महिला को आईसीयू में रखा गया। इसके बाद उसकी Vascular Surgery की गई। दो हफ्तों बाद उसे डिस्चार्ज किया गया। अब महिला की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

Home / Ajab Gajab / महिला के पेट में घुसा 18Cm लंबा चाकू, तीन दिन बाद हुई सर्जरी, ऐसे बचाई जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.