script32 साल की महिला गई सोने, नींद खुली तो खुद को पाया 15 साल का और फिर… | the forgotten girl woman woke up in past and forgets everything | Patrika News
अजब गजब

32 साल की महिला गई सोने, नींद खुली तो खुद को पाया 15 साल का और फिर…

उन्हें शुरुआत में लगा कि वो सपना देख रही हैं ऐसा कैसे हो सकता है कि वो अचानक इतनी बड़ी हो गईं।

Sep 25, 2018 / 12:09 pm

Priya Singh

the forgotten girl woman woke up in past and forgets everything

32 साल की महिला गई सोने, नींद खुली तो खुद को पाया 15 साल का और फिर…

नई दिल्ली। रोज़ की तरह वो सोने गईं और जब उठीं तो खुद को 17 साल छोटा पाया, आपको यह बात मज़ाक लग रही होगी लेकिन यह सच है। ऐसा हुआ नाओमी जैकब्स के साथ एक सुबह जब वो जागीं और उठते ही उन्होंने अपना चेहरा शीशे में देखा और उन्होंने पाया कि वो बड़ी लग रही हैं। वो जागीं थीं 2008 में लेकिन उनके लिए ये साल 1992 था जब उनकी उम्र 15 साल की थी। उन्हें शुरुआत में लगा कि वो सपना देख रही हैं ऐसा कैसे हो सकता है कि वो अचानक इतनी बड़ी हो गईं। उन्हें वो घर अपना नहीं लग रहा था, उनके मुताबिक वहां सबकुछ अलग था। बता दें कि, नाओमी अब 21वीं सदी में थीं जिसका उन्हें सामना करना था। वे पिछले डेढ़ दशक की अपनी सारी याद्दाश्त खो चुकी थीं। वो इस सदी के स्मार्टफोन और इंटरनेट के जमाने में आ गईं थीं। बहुत कुछ बदल चुका था उन्हें लग रहा था कि नेल्सन मंडेला का स्वतंत्रता आंदोलन अभी भी चल रहा है। इराक में सद्दाम हुसैन की सत्ता है।

उन्हें लग रहा था कि इंग्लैंड में राजकुमारी डायना के प्रशंसक बढ़ते जा रहे होंगे। लेकिन ये क्या एक रात में सब कैसे बदल गया? नाओमी यकीन नहीं कर पा रही थीं उन्हें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि उनका एक बेटा भी होगा और वो सिंगल पेरेंट की ज़िम्मेदारी निभाएंगी। उनका सपना था कि वो पत्रकार बनें उनका बड़ा सा घर हो, लेकिन वो आज के समय एक सिंगल पेरेंट की भूमिका निभा रही थीं और खर्चे के लिए वो सरकार पर निर्भर थीं। वह बेरोज़गार थीं और मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही थीं जिसे पढ़ने के बारे में 15 साल की नाओमी ने सोचा भी नहीं था। उन्हें ये बड़ी हुई नाओमी पसंद नहीं आ रही थी। खुद को इस हालत में देख वो टूट गईं थीं और बहुत ही बेचैन थीं। दोस्तों और डॉक्टर की मदद से अब जब नाओमी अपने वर्तमान के साथ तालमेल बिठा रही थीं कि याददाश्त खोने के करीब 3 महीने बाद ही उनकी लाइफ में फिर बदलाव हुआ। गर्मी की रात वो सोई और सुबह उठी तो अपनी उसल उम्र में पहुंच चुकी थी। उसकी याददाश्त वापस आ गई थी। उन्हें एक बीमारी हो गई थी जिसका नाम डिसोसिएटिव एमनिज़िया है। अपने साथ इस घटना को लेकर नाओमी ने एक किताब भी लिखी थी जिसका नाम ‘द फ़ॉरगॉटन गर्ल’ है।

Home / Ajab Gajab / 32 साल की महिला गई सोने, नींद खुली तो खुद को पाया 15 साल का और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो