scriptइस आइलैंड पर रहती है सबसे खूंखार जनजाति, यहां पर जाना मौत को दावत, सरकार ने लगाई पाबंदी | The most dreaded tribe lives on this island of India | Patrika News
अजब गजब

इस आइलैंड पर रहती है सबसे खूंखार जनजाति, यहां पर जाना मौत को दावत, सरकार ने लगाई पाबंदी

इस जनजाति को आधुनिक मानव सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग बहुत ही आक्रामक और खतरनाक होते है। गलती से कोई यहां पर पहुंच भी जाता है कि वह जिंदा नहीं लौटा है।

नई दिल्लीFeb 02, 2021 / 01:48 pm

Shaitan Prajapat

island

island

नई दिल्ली। आइलैंड बहुत ही खूबसूरत जगह होती है। बहुत सारे लोग घूमने और पिंकनिंग मनाने जाते है। कई आइलैंड दुनियाभर में काफी मशहूर है। वहीं कुछ ऐसे भी है जहां पर जाना खतरे से खाली नहीं है। यह आइलैंड बहुत ही खतरनाक है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई गलती से यहां पर पहुंच जाता है तो वह जिंदा नहीं लौटता है। कई तो ऐसे रहस्यमय है कि जहां पर सरकार ने नोएंट्री का बोर्ड लगा रखा है। एक ऐसा ही आइलैंड अपने देश में भी है। जहां पर जाने का मतलब है मौत को दावत देना। आइए जानते है इस खतरनाक आइलैंड के बारे में…

सरकार ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड
अपने देश में आने वाले नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर एक खतरनाक जनजाति रहती है। इस जनजाति के लिए कहा जाता है कि इसको आधुनिक मानव सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग बहुत ही आक्रामक और खतरनाक होते है कि उनके पास-पास कोई भी नजर नहीं आता है। सरकार ने इस आइलैंड पर जाने पर पाबंदी लगा रखी है। ऐसा कहा जाता है कि गलती से कोई यहां पर पहुंच भी जाता है कि वह जिंदा नहीं लौटा है।


यह भी पढ़े :— इस युवक को देखकर महिलाएं होती है प्रेग्नेंट, एक साल में बने 23 बच्चों के पिता

उतार देते है मौत के घाट
ऐसा कहा जाता है कि एक बार जेल से फरार को कैदी यहां पर चला गया था तो उसको मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार से साल 2006 में दो मछुआरे अपनी नाव के साथ इस आइलैंड के पास पहुंच गए थे तो उनको भी मार दिया गया। वहीं, साल 1981 में एक भटकी हुई नाव इस आइलैंड के करीब पहुंची थी, जिन्हें हेलीकॉप्टर भेजकर बचाया गया। उन लोगों ने बताया कि यह किसी डरावने सपने की तरह था। यह उनका दूसरा जीवन है। क्योंकि वहां पर कुछ लोग किनारों पर तीर-कमान और भाले लेकर खड़े थे। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित वापस आ गए।

23 किलोमीटर में फैला आइलैंड
यह आइलैंड 23 किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां पर ये जनजाति करीब 60,000 सालों से रह रही हैं। खबरों के अनुसार, इनकी संख्या कुल 100 के आसपास है। इन लोगों को Lost Tribe भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लोग खेती नहीं करते है। साल 2004 में आई सुनामी के दौरान हेलिकॉप्टर से इनको बचाने गए लोगों हमला किया था। यहां पर घना जंगल है। इसका मतलब यह है कि यह शिकार पर ही निर्भर है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z1x4t

Home / Ajab Gajab / इस आइलैंड पर रहती है सबसे खूंखार जनजाति, यहां पर जाना मौत को दावत, सरकार ने लगाई पाबंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो