scriptइस गांव में नहीं रहता कोई पुरुष फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, पूरी कहानी रख देगी हिलाकर | the village in kenya where men are banned only women live | Patrika News
अजब गजब

इस गांव में नहीं रहता कोई पुरुष फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, पूरी कहानी रख देगी हिलाकर

इस गांव के सीमा पर कांटों की फेंसिंग की गई है। आज के आंकड़े देखे जाएं तो इस गांव में करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं।

नई दिल्लीFeb 02, 2019 / 03:32 pm

Priya Singh

the village in kenya where men are banned only women live

इस गांव में नहीं रहता कोई पुरुष फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, पूरी कहानी रख देगी हिलाकर

नई दिल्ली। महिलाओं का जीवन कितना मुश्किल होता है इस बात का प्रमाण यह गांव है। इस गांव में रह रही महिलाएं और उनके बच्चे रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कोई मर्द नहीं रहता। जो इस गांव के बारे में सुनता है उसे एक बार हैरानी जरूर होती है। साथ ही उसके मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है। इस गांव में मर्दों के आने पर पाबंदी है। आज हम आपको इस गांव के बसने की कहानी से बताएंगे। इस गांव में पिछले 27 सालों से मर्दों के आने की पाबंदी है। बता दें कि 1990 में इस गांव में रहने के लिए उन 15 महिलाओं को चुना गया था जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। पहले तो इस गांव में 15 महिलाएं ही रहा करती थीं। लेकिन सिर्फ यही महिलाएं ही नहीं थीं जो पुरुषों सताई हुई थीं। इसके बाद ये गांव पुरुषों की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं की रहने की जगह बन गई। बता दें कि इस गांव वे महिलाएं रहती हैं जो रेप, ‘बाल विवाह’, घरेलू हिंसा और ‘बालविवाह’ जैसी तमाम हिंसा का शिकार हुई हैं। यही वजह है यहां पुरुष का आना वर्जित है। हम बात कर रहे हैं केन्या के समबुरू का उमोजा गांव की।

men are banned

यहां रहने वाली कई महिलाएं गर्भवती होती हैं, इसके बावजूद वे बच्चों को जन्म देकर उनका पालन-पोषण करती हैं वो भी बिना किसी पुरुष की मदद के। इस गांव के सीमा पर कांटों की फेंसिंग की गई है। आज के आंकड़े देखे जाएं तो इस गांव में करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। इस गांव में प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर भी हैं। यहां रहने वाली महिलाएं आमदनी के लिए सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट का इंतजाम करती हैं। साथ ही यहां की पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। खास बात यह है कि इस गांव को देखने आने वाले लोगों से यहां की महिलाओं द्वारा तय एंट्री फीस ली जाती है जिससे इस गांव का खर्चा चलता है।

 only women live in this village

Home / Ajab Gajab / इस गांव में नहीं रहता कोई पुरुष फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, पूरी कहानी रख देगी हिलाकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो