script12 साल की इस लड़की ने अपने लिए खरीदी BMW कार, जाने कैसे हुआ ये कमाल | This 12 year old girl bought herself for a BMW car | Patrika News

12 साल की इस लड़की ने अपने लिए खरीदी BMW कार, जाने कैसे हुआ ये कमाल

Published: Apr 16, 2019 04:29:34 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

इस लड़की ने खरीदी कार
महज 12 साल है लड़की की उम्र
कैसी खरीदी कार जानकर हर कोई हैरान है

BMW car

12 साल की इस लड़की ने अपने लिए खरीदी BMW कार, जाने कैसे हुआ ये कमाल

नई दिल्ली: अमूमन हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक अच्छी कार ( car ) हो। हालांकि आमतौर पर लगभग 30 साल की उम्र के बाद ही लोग गाड़ी खरीद पाते हैं, लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने 12 साल की उम्र में अपने लिए कार खरीदी है और वो भी कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू की। आप सोच रहे होंगे कि भला इस बच्ची ने ये कैसे किया, तो चलिए जानते हैं।

थाईलैंड ( Thailand ) की चैंटाबुरी की रहने वाली नेतहनान ने अपने 12वें जन्मदिन पर खुद को बीएमडब्ल्यू ( BMW ) कार गिफ्ट की है। दरअसल, नेतहनान पेशे से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। अपने 12वें जन्मदिन के मौके पर नेतहनान ने एक फेसबुक ( Facebook ) पोस्ट किया, जिसमें उसने लिखा ‘मुझे जन्मदिन मुबारक हो। मैं आज 12 साल की हो गई हूं। मैं आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मेरी तरफ से भी सबको बधाई।’ नेतहनान लंदन फैशन वीक 2018 में हिस्सा ले चुकी हैं। वो यहां हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की मेकअप आर्टिस्ट थी।

ये महिला आवारा कुत्तों को खिलाती थी खाना, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि अब चुकानी पड़ेगी ये बड़ी कीमत

सोशल मीडिया ( social media ) पर लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो अब तक किसी भी तरह की कार नहीं खरीद सकते। नेतहनान कई तरीके के मेकअप करती हैं, जिनमें इंडियन ब्राइडल मेकअप भी शामिल है। नेतहनान ने ये कार अपनी कमाई से ही खरीदी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो