scriptजिंदा सांप को मुंह में दबा लेता है ये शख्स, खतरनाक वीडियो देखकर हर कोई दंग | This person takes revenge on snake mouth, dangerous video | Patrika News
अजब गजब

जिंदा सांप को मुंह में दबा लेता है ये शख्स, खतरनाक वीडियो देखकर हर कोई दंग

एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति खतरनाक सांप को पकड़े हुए नजर आ रहा है।इस खतरनाक वीडियो को देखकर किसी की भी सांसे थम सकती है।

नई दिल्लीMar 13, 2021 / 12:17 pm

Shaitan Prajapat

snake

Snake

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना बहुत सारे अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर हर कोई भी आश्चर्य चकित रह जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर इस प्रकार के आपको ढेरों वीडियो मिल जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जिंदा सांप को एक बुजुर्ग अपने मुंह में दबा लेता है। इस खतरनाक वीडियो को देखकर किसी की भी सांसे थम सकती है। यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मुंह में सांप की गर्दन
सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे आपने सांप के कई वीडियो देखें होंगे लेकिन यह वीडियो बहुत ही खतरनाक है। इस वीडियो को देखकर आपकी सांसे एक पल के लिए थम जाएंगी। वायरल वीडियो में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति खतरनाक सांप को पकड़े हुए नजर आ रहा है। सांप पकड़ने तक तो ठीक है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शख्स सांप की गर्दन को अपने मुंह दबा रहा है। इस दौरान अपने मुंह और पूंछ का हिला रह है। असल सांप के साथ यह शख्स करतब दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें

बचपन में ही छोड़ दिया था खाना, 33 साल से सिर्फ चाय से ही जिंदा है ये महिला

कोबरा को बोतल से पिलाया पानी
पिछले दिनों सोशल मीडिया एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक शख्स कोबरा सांप को बोतल से पानी पिला रहा था। खबरों के अनुसार, यह सांप जंगल में प्यासा घूम रहा था। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ने इस सांप को देखा और बोतल से पानी पिलाने लगा। कोबरा सांप भी बिना कोई हलचल किए आराम से पानी पीता हुआ नजर आया।

 

https://twitter.com/susantananda3/status/1361567075475447811?ref_src=twsrc%5Etfw

किसी भी जा सकती है जान
हम अपने पाठकों से गुजारिश करते हैं कि सोशल मीडिया पर कई प्रकार के खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें जंगली जानवरों से लेकर खतरनाक स्टंट तक शामिल होते हैं। कृपया इन वीडियो को लेकर देखकर आप घर इनको ना दोहराएं। ऐसा करने से आप को नुकसान हो सकता है। सांप जहरीला जीव है। इसके काटने से किसी भी जान जा सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zw1bg

Home / Ajab Gajab / जिंदा सांप को मुंह में दबा लेता है ये शख्स, खतरनाक वीडियो देखकर हर कोई दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो