scriptबिना सुरक्षा के ये महिला हाथ से हटाती मधुमक्ख्यिों का छत्ता, वीडियो देख हर कोई हैरान | This woman removes the bee hive by hand, surprised to see video | Patrika News
अजब गजब

बिना सुरक्षा के ये महिला हाथ से हटाती मधुमक्ख्यिों का छत्ता, वीडियो देख हर कोई हैरान

एक महिला अपने हाथों से मधुमक्ख्यिों के छत्ता को हटा लेती है। इस दौरान उन्होंने पास ना तो सूट और ना ही गल्व्स है।सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्लीMar 17, 2021 / 08:37 am

Shaitan Prajapat

bee

bee

नई दिल्ली। मधुमक्खियों के हमले की खबरें और कहानियां तो आपने बहुत पढ़ी और सुनी होंगी। कई बार मधुमक्खियां गुस्से में इंसान पर हमला कर देती है। इसके काटने से ना केवल असहनीय दर्द होता है बल्कि किसी-किसी की तो मौत तक हो जाती। जिन लोगों का शरीर नाजुक होता है। वे मधुमक्खी का अटैक सहन नहीं कर पाते। उनका शरीर सूजने लगता है फिर उसका आसपास का क्षेत्र लाल हो जाता है और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। कई लोगों को तेज दर्द के साथ उल्टी और दस्त भी होने लगते हैं। ऐसी हालत में उसको जल्दी से अस्पताल लेकर जाना पड़ता है। डॉक्टर के इलाज के बाद उसको आराम मिलता है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो मधुमक्खियों के छत्ते को अपने हाथ से हटा लेती है। सोशल मीडिया पर इस महिला के ढेरों वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे है।

बैकयार्ड के नीचे काफी मधुमक्खियां
संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण प्रान्त टेक्सास में एरिका थॉम्पसन नाम की एक महिला मधुमक्खियों का पालन करती है। वो प्रोफेशनल बी कीपर हैं। एरिका के ट्विटर पेज पर मधुमक्खियों के साथ बहुत सारे वीडियो अपलोड किए हुए है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक बैकयार्ड के नीचे काफी मधुमक्खियां हैं। वहां पर बहुत सारे छत्ते लगे हुए है। फिर छत्ते को अलग करती है और रानी मक्खी को ढूंढती है। इस दौरान बहुत सारी मधुक्ख्यिां उनका पीछा करने लगती है फिर वह वहां से चली जाती है।

यह भी पढ़े :— यहां लोग बड़े चाव से पीते हैं कॉकरोच का शरबत, वजह है बेहद खास

ना कोई सूट और ना ही हाथों में गल्व्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एरिका ने किसी प्रकार का कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने ना तो किसी प्रकार कोई सूट पहना है और ना ही उनके हाथों में गल्व्स है। वह अपने नंगे हाथ हाथों से ही मधुमक्ख्यिों को उठाती है लेकिन वह उन्हें काटती नहीं है। ऐसा लगती है कि मधुमक्ख्यिों को पाल रखा है, जो अपने मालिक को नुकसान नहीं पहुचाती हो। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान है।


हाथ पर मधुमक्खियों ने बना डाला छत्ता
पिछले दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मधुमक्खियों ने एक लड़के के हाथ पर छत्ता बनाया हुआ था। जो देखने में भले ही हैरान भरा है लेकिन इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे थे। एक लड़के के हाथ में मधुमक्खियों छत्ता बना कर चिपकी हुई है। लड़के का पूरा हाथ किसी कपड़े की अस्तीन की तरह मधुमक्खियों से ढका हुआ है लेकिन लड़के को एक भी मधुमक्खी नुकसान नही पहुचा रही है।

https://twitter.com/hashtag/savethebees?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ajab Gajab / बिना सुरक्षा के ये महिला हाथ से हटाती मधुमक्ख्यिों का छत्ता, वीडियो देख हर कोई हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो