scriptअनोखा मामला: ये मॉडल खूबसूरत दिखने के लिए नहाती है खून से | vegetarian model bathes in PIG BLOOD in a desperate | Patrika News
अजब गजब

अनोखा मामला: ये मॉडल खूबसूरत दिखने के लिए नहाती है खून से

महिलाएं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती, महंगी क्रीमों से लेकर महंगे पार्लर तक लाखों रुपए फूंक देती हैं। लेकिन एक लड़की को जवान रहने के लिए अजीबो गरीब शौक चढ़ा है।

जबलपुरOct 09, 2016 / 06:52 pm

Kamlesh Sharma

PIG BLOOD

PIG BLOOD

महिलाएं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती, महंगी क्रीमों से लेकर महंगे पार्लर तक लाखों रुपए फूंक देती हैं। लेकिन एक लड़की को जवान रहने के लिए अजीबो गरीब शौक चढ़ा है। 19 साल की कैनल पेशे से फ्रीलांस मॉडल और एक्टर है। कैनल को खूबसूरत और जवान रहने के लिए सूअर के खून से नहाती है।
खून से नहाने वाली कैनल के इस अजीब शौक ने उन्हें दुनिया भर में फेमस कर दिया है। यही नही उन पर एक टीवी शो भी बन चुका है। एमटीवी के रियलिटी शो ट्रू लाइफ में उसे सूअर के खून से नहाते हुए दिखाया गया है।
टीवी शो में इस मॉडल ने जानवरों के खून से नहाने की बात भी कबूली है। उसने ये भी बताया है कि वह अपने घर के नजदीक से सूअर का खून खरीदती हैं और उससे नहाती हैं। एमटीवी का ये एपिसोड उन लोगों पर आधारित था, जो कभी भी अपनी जवानी नहीं खोना चाहते।
कैनल का मानना है कि कई सौ साल पहले भी लोग इसी तरह से नहाते थे और खुद को तरोताजा व जवान बनाए रखते थे। कैनल कहती हैं ‘मुझे सूअर के खून से नहाना अच्छा लगता है और मैं इसे नहीं रोक सकती।’

Home / Ajab Gajab / अनोखा मामला: ये मॉडल खूबसूरत दिखने के लिए नहाती है खून से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो