पति को तलाक देकर 35 वर्षीय महिला ने 20 साल के सौतेले बेटे से रचाई शादी, हो गई प्रेग्नेंट
अपने पति को तलाक देकर उन्होंने अपने सौतेले बेटे से शादी रचाई है।
इसी के साथ वह सौतेले बेटे प्रेग्नेंट हो गई ।

नई दिल्ली। आजकल प्लास्टिक सर्जरी लोगों में चर्चा का विषय बन रही है। प्रति वर्ष हजारों लोग प्लास्टिक सर्जरी को अपनाते हैं। आज आपको ए महिला के बारे में बताने जा रहे है जो आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इतना ही नहीं अपने पति को तलाक देकर उन्होंने अपने सौतेले बेटे से शादी रचाई है। यह अनोखा मामला मॉस्को से सामने आया है। महिला रूसी ब्लॉगर है और इसका नाम मरीना बलमशेबा बताया जा रहा है। पिछले साल अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन से शादी की है।
4 बच्चों को लिया गोद
एक रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय मरीना बलमशेवा अपने पहले पति एलेक्सी ऐरे से 2007 में शादी की थी। वह पिछले 10 साल से अपने पति और 20 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर के साथ ही रह रहीं थी। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर स्टार मरीना ने 4 बच्चों को गोद लिया था। व्लादिमीर पहली पत्नी का बेटा है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच कुछ मन मुटाव हो गया था। इसके बाद मरीना ने तलाक लेने का फैसला लिया। तलाक के बाद मरीना अकेली पड़ गई और उसकी भी एक पार्टनर जरूरत पड़ी।
यह भी पढ़े :— अनोखा रेस्टोरेंट! जहां मिलती है गांजे और भांग की पत्तियों से बनी डिश
20 साल छोटे बेटे से हुआ प्यार
तलाक के बाद मरीना ने कहा कि उन्हें अपने 20 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर से प्यार हो गया और उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 2020 की शुरुआत में ही दोनों शादी करने वाले थे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सरकार ने सब कुछ बंद कर दिया था। जिससे उन्होंने ने 4 महीने तक शादी करने का प्लान टाल दिया था। आखिरकार अब दोनों ने पिछले हफ्ते रजिस्टार ऑफिस में जाकर शादी कर ली।
बेटे से प्रेग्नेंट हुई मरीना
पिछले कई दिनों से दोनों साथ रह रहे है। इस दौरान मरीना प्रेग्नेंट हो गई। उन्होंने कहा कि वह और व्लादिमीर माता-पिता बनने जा रहे है। इस जोड़ों को लेकर दुनियाभर में आलोचना कर रहे है। लोग हैरानी जता रहे है कि एक मां खुद के अपने बच्चे की मां बनने वाली है। इंस्टाग्राम पर मरीना के 5.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उसने हाल ही में यह भी खुलासा किया कि उसने अपने 21 वर्षीय पति की तरह आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi