scriptपेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश | women in florida was carrying crocodile and tortoise in her pant | Patrika News
अजब गजब

पेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश

योगा पेंट की जेब में महिला इन चीज़ों को छिपाकर ले जा रही थी।
पुलिस ने चैकिंग के लिए महिला को रोका था।
महिला की पेंट में इन चीज़ों को देखकर पुलिस वालों भी दंग रह गए थे।

May 08, 2019 / 03:30 pm

नितिन शर्मा

पेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश

पेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश

नई दिल्ली। मामला फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर शार्लेट काउंटी का है जहां एक महिला अपनी पैंट की जेब में कुछ छिपाकर ले जा रही थी। इस महिला ने अपनी योगा पैट की जेब में कुछ ऐसी चीज़ें छिपा रखी थी जिन्हे देखकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। पुलिस ने महिला को चैकिंग के लिए रोका था और उसी दौरान ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक जब महिला को पुलिस कर्मियों ने चैकिंग के लिए रोका तो उन्हे उसकी योगा पेंट की जेब से एक फुट लंबा मगरमच्छ मिला जिसे महिला ने छिपाकर रखा था। यही नहीं पुलिस को महिला की कार से भी 43 छोटे कछुए बरामद हुए जिन्हे देखकर वे हैरान रह गए। पुलिस ने महिला से इस बारे में पूछताछ कर जानकारी पता लगाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसके पास कुछ और तो नहीं है।

हमारी धरती से जुड़े ऐसे तथ्य जो कर सकते हैं हैरान, बच्चों को दें कुछ अनोखी जानकारी

चुनावी किस्सा: वोट के लिए लालूपसाद यादव ने पूर्व PMआईके गुजराल को बता दिया ‘गुज्जर’

इस महिला को गिरफ्तार किया गया है या छोड़ दिया गया है इस बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है लेकिन इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला के पास से ज़ब्त किए गए मगरमच्छ और 43 कछुओं को पुलिस ने फ्लोरिडा के मछली और वन्यजीव प्राधिकरण को सौंप दिया है।

Home / Ajab Gajab / पेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो