scriptजानें क्या है जननांग की बीमारी ऐसे रखें खुद का ख्याल | Vulvodynia and self-care tips | Patrika News
महिला स्वास्थ्य

जानें क्या है जननांग की बीमारी ऐसे रखें खुद का ख्याल

महिलाओं को प्राईवेट पार्ट में कई प्रकार की समस्या होती है जिसका वो सही समाधान नही खोज पति है। आज के इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको इसी विषय पर जागरूक करने जा रहें हैं।

Dec 26, 2021 / 09:38 pm

Divya Kashyap

जानें क्या है जननांग की बीमारी ऐसे रखें खुद का ख्याल

Vulvodynia and self-care tips

नई दिल्ली। जननांग में खुजली एक बेहद सामान्य समस्या है और हर महिला को अपने जीवन में कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है। इसकी वजह ये है कि जननांग में खुजली कई तरह की समस्याओं का संकेत है। जैसे- पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज से लेकर यीस्ट इंफेक्शन तक। बहुत से मामलों में खुजली की यह समस्या, यौन संचारित रोग STD का संकेत भी हो सकती है। प्राईवेट पार्टस से जुड़े कुछ जानकारी आज हम आपको देने जा रहें हैं।
हमारी त्वचा पर आमतौर पर केंडिडा नाम का एक फंगस मौजूद होता है। यह फंगस बहुत ज्यादा मात्रा में हो होने के कई कारण हैं जैसे गीले कपड़े पहनना, गंदगी भरे माहौल में रहना या यीस्ट इन्फेक्शन वाले व्यक्ति से यौन संपर्क की वजह से – जिसेे जननांगों में इन्फेक्शन हो।

यीस्ट इन्फेक्शन क्या है
भले ही इसे यौन रोग की श्रेणी में नहीं रखा जाता, लेकिन असुरक्षित यौन संबंध ही महिलाओं के जननांग में यीस्ट इन्फेक्शन होने की मुख्य वजह होती है। अधिकांश महिलाओं को यीस्ट इन्फेक्शन का दर्द और परेशानी पहली बार यौन संबंध स्थापित करने के बाद ही महसूस होती है। ओरल सेक्स भी यीस्ट इन्फेक्शन की वजह बन सकता है।
यह भी पढ़ें

हल्दी और तुलसी की मदद से पाए ज्वाइंट पेन से राहत


यीस्ट इन्फेक्शन से बचाव

कॉटन के कपड़े पहनें – साटिन या सिल्क इस्तेमाल करने की बजाय सूती (कॉटन) अंडरगारमेंट्स का ही इस्तेमाल करें। यह बड़ी आसानी से नमी को सोखकर आपकी त्वचा को सूखा रखती है।

ज्यादा तंग कपड़े न पहनें – शरीर से चिपकने वाले परिधानों की बजाय थोड़े ढीले-ढाले कपड़े और अंडरगारमेंट्स पहनें। तंग कपड़े आपके शरीर का तापमान बढ़ाकर आपके निजी अंगों के इर्द-गिर्द नमी बढ़ाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में फंगस और यीस्ट तेजी से बढ़ते हैं।
नोट— अधिकांश महिलाओं को यीस्ट इन्फेक्शन का दर्द और परेशानी पहली बार यौन संबंध स्थापित करने के बाद ही महसूस होती है। ओरल सेक्स भी यीस्ट इन्फेक्शन की वजह बन सकता है।
एक बार डाक्टर से सलाह जरूर लें।

Home / Health / Women Health / जानें क्या है जननांग की बीमारी ऐसे रखें खुद का ख्याल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो