scriptमोटिवेशन : लोग आपको करते हैं इन दो चीजों के आधार पर जज | Motivational story : People judge you on these two aspects | Patrika News
वर्क एंड लाईफ

मोटिवेशन : लोग आपको करते हैं इन दो चीजों के आधार पर जज

आप जब पहली बार किसी से मिलते हैं तो उसे आंकने की कोशिश करते हैं, ठीक उसी तरह लोग भी आपको आंकते हैं।

Jan 21, 2018 / 10:32 am

अमनप्रीत कौर

motivation

motivation

इंसानों को जज करना हमारी फितरत में होता है। जैसे आप जब पहली बार किसी से मिलते हैं तो उसे आंकने की कोशिश करते हैं, ठीक उसी तरह लोग भी आपको आंकते हैं। अगर आप सोचते हैं कि लोग आपको आपके पहनावे के आधार पर आंकते हैं और आपने क्या पहना है, उसी के आधार पर आपका पहला प्रभाव पड़ता है तो जान लें कि आप गलत हैं। किसी के साथ लंबा और गहरा रिश्ता बनाने के लिए आपके पहनावे से ज्यादा दो और चीजें हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं कि लोग आपको किन दो चीजों के आधार पर आंकते हैं और आपसे रिश्ता बनाते हैं…
भरोसा है ज्यादा अहम

हालांकि, जब आप किसी से मिलें, भले ही वह ऑफिस में ही क्यों न हो, तब उसका सम्मान जीतने से ज्यादा उसका भरोसा जीतने को अहमियत दें। जब तक सामने वाला शख्स आप पर भरोसा नहीं करेगा, तब तक आप उसे प्रभावित नहीं कर सकेंगे और न ही आपका रिश्ता दूर तक जा सकेगा। भरोसा ही आपको दूसरों का सम्मान भी दिलवाएगा और रिश्ते को मजबूत भी करेगा।
फिजिकल अपीयरेंस जरूरी

आप किसी अनजान व्यक्ति से पहली बार मिल रहे हों, तब इन दोनों चीजों के अलावा आपकी फिजिकल अपीयरेंस भी महत्व रखती है। लोग आपके चेहरे को बेबीफेसनेस, मेल-जोल, फिटनेस और भावनात्मक समानता के आधार पर जज करते हैं। आप इन सभी चीजों पर नियंत्रण नहीं कर सकते लेकिन अपनी बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करके अपनी भावनात्मक समानता को बेहतर बना सकते हैं।
यह हैं दो अहम सवाल

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एक प्रोफेसर द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जब लोग किसी से मिलते हैं तब वह खुद से यह दो सवाल जरूर पूछते हैं।
पहला –
यह कि क्या वह सामने वाले शख्स पर विश्वास कर सकते हैं?
दूसरा –
यह कि क्या वह उस शख्स का सम्मान कर सकते हैं?

ये दोनों सवाल आपको किसी शख्स के जोश और क्षमता को आंकने में मदद करते हैं।

Home / Work & Life / मोटिवेशन : लोग आपको करते हैं इन दो चीजों के आधार पर जज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो