scriptब्रिटेन: गुरुद्वारे में हथियारबंद लोगों के प्रवेश से मचा हड़कंप- 55 गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला? | Armed men entered into Gurudwara in Britain | Patrika News
विदेश

ब्रिटेन: गुरुद्वारे में हथियारबंद लोगों के प्रवेश से मचा हड़कंप- 55 गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने इस पूरे मामले को आतंकी घटना के बजाए बिना इजाजत गुरुद्वारे में दाखिल होने का मामला माना है।

सागरSep 12, 2016 / 08:45 am

Nakul Devarshi

ब्रिटेन के लीमिंगटन स्पा स्थित गुरुद्वारा साहिब में हथियारबंद प्रदर्शनकारी घुस गए। इन्होंने करीब 8 घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक़ एक सिख का गैर सिख के साथ विवाह के विरोध में लोगों का एक समूह गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ था। उनमें से कुछ लोगों के पास धारदार हथियार थे। 
गुरुद्वारे के एक पूर्व पदाधिकारी के मुताबिक वहां एक सिख और गैर सिख के बीच विवाह होने वाला था। पुलिस ने इस पूरे मामले को आतंकी घटना के बजाए बिना इजाजत गुरुद्वारे में दाखिल होने का मामला माना है। 
पुलिस के एक अधिकारी डेविड गार्डनर ने कहा कि फिलहाल हम मानते हैं कि यह एक स्थानीय विवाद है। सिख समुदाय के जतिंदर सिंह बिरदी का कहना है कि स्थानीय सिख समुदाय में अंतरजातीय विवाह हमेशा ही विवाद का विषय रहा है। सिख समुदाय के लोग इस तरह के कार्य के लिए गुरुद्वारे के इस्तेमाल का विरोध करते हैं।

Home / world / ब्रिटेन: गुरुद्वारे में हथियारबंद लोगों के प्रवेश से मचा हड़कंप- 55 गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो