scriptमनमर्जी से गर्भ गिराने की दवा खाने से हो सकती है मौत, पढ़े ये खबर | Diseased woman's condition after eating an abortion pill, death during | Patrika News
होशंगाबाद

मनमर्जी से गर्भ गिराने की दवा खाने से हो सकती है मौत, पढ़े ये खबर

जिला अस्पताल में २० घंटे में दो गर्भवती महिलाओं ने तोड़ा दम, कमिश्नर ने कहा- पूरे मामले की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ करूंगा कठोर कार्रवाई

होशंगाबादJan 12, 2019 / 07:15 pm

Manoj Kundoo

diseased-woman-s-condition-after-eating-an-abortion-pill-death-during

गर्भपात की गोली खाने के बाद बिगड़ी महिला की हालत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

होशंगाबाद.
खून की कमी से शुक्रवार सुबह ५.४० बजे एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे के २० घंटे बाद ही एक अन्य गर्भवती ने भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार हुई दो गर्भवती महिलाओं की मौत ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है।
शाहगंज की रहने वाली अनीता पति मदन केवट उम्र २८ साल को को दो माह का गर्भ था। जिसे गिराने के लिए उसने गोली खाई थी। इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। बुधवार ९ जनवरी की सुबह परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे। मदन केवट मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद देवर नंदकिशोर केवट, ननद ममता केवट और जेठानी नेहा केवट ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि लगातार खून जाने की वजह से अनीता की हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल में पहले दिन एक यूनिट खून लगाया गया था। इसके बाद परिजनों से खून का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। रिश्तेदार शुक्रवार रात को खून देने आए थे, लेकिन डाक्टरों ने रात में खून चढ़ाने से मना कर दिया। इसी वजह से उसकी मौत हुई। मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. धनश्री हर्णे ने बताया कि महिला को दो माह का गर्भ था। जिसको गिराने के लिए टेबलेट खाकर आई थी। गर्भपात हो गया था। लगातार ब्लीडिंग से उसकी हालत बिगड़ी थी। हीमोग्लाबिन बढ़ाने के लिए ब्लड़ चढ़ाया गया। रात में अचानक उसकी मौत हो गई। पीएम कराया गया है। हार्ट में खून का थक्का जमने से मौत होना बताया गया है।
सीधी बात-उमाकांत उमराव, कमिश्नर
सवाल : हिरण्यगर्भा अभियान के बावजूद २० घंटे में दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई?
जबाव : यह बहुत ही दुखद है। सोमवार को अवकाश से लौटने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे।
सवाल : एक की मौत तो खून की कमी से हुई है, जबकि इन्हें हिरण्यगर्भा में हाईरिस्क माना गया?
जबाव : महिला जैसे ही गर्भवती हुई थी, तब रजिस्टर्ड किया था या नहीं। उसके बाद क्या एक्शन लिया गया। एक दिन में तो खून कम हुआ नहीं होगा। पूरी जांच होगी, संबंधितों के खिलाफ कठोर एक्शन लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो