scriptEarthquake in New Zealand Kermadec Islands 7.0 Magnitude Update | न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी | Patrika News

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2023 08:17:35 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

earthquake.jpg
Earthquake in New Zealand Kermadec Islands 7.0 Magnitude Update

Earthquake in New Zealand: गुरुवार 16 मार्च को न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। दुनिया में होने वाली भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में पुष्टि की है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। इतने शक्तिशाली भूकंप से क्या नुकसान पहुंचा है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.