
Most delicious Pizza in The world
बात जब खाने की हो रही हो तो दिल अपने आप ही खुश हो जाता है। भोजन की एक ऐसी एक ऐसी चीज है जो किसी के भी मन को पल भर में बदल देती है औऱ सारी परेशानियों को कुछ मिनट के लिए भुला ही देती है। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के भोजन की परंपरा रही है। ये भोजन वेज भी हो सकता है और नॉन वेज भी। वैश्वीकऱण और सोशल मीडिया के इस दौर में अब किसी क्षेत्र का भोजन वहीं तक सीमित नहीं रह गया है। वो उस क्षेत्र से निकल कर अब ग्लोबल हो चला है। सबसे खास बात ये है कि इन डिशेज़ को वहां भी उतना ही प्यार मिल रहा है जितना उसे अपने क्षेत्र में मिला। इन सबमें भी एक ऐसी डिश है जिसने सिर्फ कुछ क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दिल और दिमाग में राज जमा लिया है और इसका स्वाद ऐसा कि एक बार को पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। इसे बार-बार खाने की इच्छा होगी। आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं इटली से निकले पिज़्ज़ा (Pizza) की। जी हां ये पिज़्ज़ा ही है जिसने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है। पहले सिर्फ जिस पिज़्ज़ा को हम टीवी एड्स तक की सीमित पाते थे वो आज हर वर्ग की थाली में पहुंच गया है और स्ट्रीट फूड्स वालों का तो फेवरेट ही बन गया है। वैसे तो पिज़्ज़ा की कई वैराइटी अब आ गई हैं और उनके दाम भी अलग-अलग हैं लेकिन इन्हीं में से एक पिज़्ज़ा की वैराइटी की दाम सौ-डेढ़ सौ नहीं बल्कि 77 लाख रुपए है। जी हां 77 लाख रुपए।
क्या है इतने महंगे पिज़्ज़ा में?
साढ़े 9 लाख रुपए की कीमत वाला पिज़्ज़ा (Pizza) इटली के सर्लेनो शहर में मिलता है। इसका नाम है लुई-लुई XIII यानी लुई-लुई-13. ये पिज़्ज़ा सामान्य साइज का ही है। लेकिन इसकी कीमत 77 लाख रुपए है। इसकी कीमत इतनी ऊंची क्यों है, इसका जवाब ये है कि इस पिज़्ज़ा को अरब के ऑर्गेनिक आटे से तैयार किया जाता है। वो भी बनाने के 72 घंटे पहले यानी इसके आटे को 72 घंटे पहले गूंथ कर रखना होता है। सबसे मज़ेदार बात ये है कि इसे हर कोई तैयार भी नहीं कर सकता। सर्लेनो के कुछ चुनिंदा लोग ही इसे बनाते हैं। आटा गूंथने के 72 घंटे बाद इस पर ऑस्ट्रेलिया की मुर्रे नदी से निकले गुलाबी नमक का छिड़काव किया जाता है। फिर इसके बाद इसमें ऑर्गेनिक सब्जियां, कई तरह के पनीर और ऑलिव्स टॉपिंग के लिए डाले जाते हैं। यही नहीं इस पर तीन तरह के विदेशी कैवियार, भूमध्यसागर की झींगा मछली की प्रजातियों का मांस भी डाला जाता है।
इसलिए है इतना महंगा
रेनाटो वियोला एक मास्टर पिज़्ज़ा शेफ हैं जो इटैलियन डिश (Itallian Dish) के विशेषज्ञ हैं। वो इटैलियन एक्रोबेटिक पिज़्ज़ा टीम के सदस्य हैं। उन्हें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पिज़्ज़ा शेफ में से एक माना जाता है। वो बताते हैं कि ये पिज़्ज़ा इसलिए इतना महंगा है क्योंकि इसमें दुनिया भर से लाई गई खाद्य सामग्रियों का प्रयोग होता है। इनमें से भी ज्यादातार चीजें फ्रांस से मंगाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका और USA में क्या अंतर है?
Published on:
11 Mar 2024 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
