scriptटाइटैनिक यात्री की सोने की घड़ी 12 करोड़ में बिकी | Gold pocket watch belonging to richest passenger on Titanic auctioned at record-breaking amount 12 crore Here’s its Video | Patrika News
विदेश

टाइटैनिक यात्री की सोने की घड़ी 12 करोड़ में बिकी

ब्रिटेन में हुई नीलामी में टाइटैनिक के एक यात्री की सोने की घड़ी 12 करोड़ में बिकी है।

नई दिल्लीApr 29, 2024 / 09:07 am

Anand Mani Tripathi

टाइटैनिक के सबसे अमीर यात्री की सोने की घड़ी लंदन में रेकॉर्ड 14.6 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपए) में नीलाम हुई। घड़ी अमरीकी कारोबारी जॉन जैकब एस्टोर के कपड़ों में मिली थी। वह 15 अप्रैल 1912 में हुए टाइटैनिक हादसे के मृतकों में शामिल थे। इस घड़ी में कारोबारी का नाम दर्ज है। उस समय उनकी उम्र करीब 47 साल थी। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल थे।
नीलामीकर्ता फर्म हेनरी एल्ड्रिज एंड संस के मुताबिक घड़ी को बरामदगी के बाद एस्टोर के बेटे को लौटा दिया गया था। इसके बाद जब उनके बेटे ने यह घड़ी पहनी तो चलने लगी। अब इसे नीलामी में एक अमरीकी नागरिक ने खरीदा है। टाइटैनिक की जो चीजें अब तक नीलामी की गई हैं। उनमें इस घड़ी को सबसे ज्यादा कीमत मिली। इससे पहले नीलामी में एक वायलिन 10 लाख पाउंड (करीब 10.54 करोड़ रुपए) में बिका था।
पत्नी को बचाने में लगा दी जान
15 अप्रैल 1912 के दिन जब टाइटैनिक डूबने लगा तो एस्टोर ने सबसे पहले अपनी पत्नी मेडेलोन की सुरक्षा को ध्यान में रखते उन्हें लाइफ बोट तक पहुंचाया। एस्टोर की पत्नी लाइफ बोट में पहुंचकर सुरक्षित हो गई लेकिन एस्टोर जहाज के साथ ही डूब गए। एक सप्ताह बाद एस्टोर के शव के साथ उनके निजी सामग्री बरामद की गई। इसमें कीमती घड़ी भी शामिल थी।

Home / world / टाइटैनिक यात्री की सोने की घड़ी 12 करोड़ में बिकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो