scriptभारतीय नौसेना का कमाल, गल्फ ऑफ एडेन में मर्चेंट शिप के 21 सदस्यों को बचाया | Indian navy rescues 21 crew members of merchant ship in Gulf of Aden | Patrika News
विदेश

भारतीय नौसेना का कमाल, गल्फ ऑफ एडेन में मर्चेंट शिप के 21 सदस्यों को बचाया

Indian Navy Rescue Operation: भारतीय नौसेना ने कमाल दिखाते हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

नई दिल्लीMar 07, 2024 / 04:24 pm

Tanay Mishra

indian_navy_rescue_operation.jpg

Indian navy rescues 21 crew members

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के रेस्क्यू ऑपरेशन के मामले अक्सर ही सामने आते हैं। हाल ही में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। भारतीय नौसेना के वॉरशिप आईएनएस कोलकाता (INS Kolkata) ने बारबाडोस के झंडे वाले बल्क कैरियर एमवी ट्रू कॉन्फिडेंस मर्चेंट शिप से 21 लोगों को बचाया है। इन 21 क्रू मेंबर्स में से एक भारतीय नागरिक भी था। भारतीय नौसेना ने गल्फ ऑफ एडेन (Gulf of Aden) में बुधवार को यह रेस्क्यू ऑपरेशन किया।


मर्चेंट शिप पर हुआ था हमला

भारतीय नौसेना ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिस मर्चेंट शिप से 21 लोगों को बचाया गया है, उस पर गल्फ ऑफ एडेन में एक ड्रोन/मिसाइल से हमला हुआ था जिसे हूती विद्रोहियों ने अंजाम दिया था। यह हादसा 55 नॉटिकल माइल्स दक्षिण पश्चिम में हुई थी, जिसमें चालक दल के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें शिप छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई बहादुरी

भारतीय नौसेना आईएनएस कोलकाता पर शाम करीब 4:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची और अपने हेलीकॉप्टर और शिप का इस्तेमाल कर 21 लोगों को बचाया। घायलों को मेडिकल सहायता दी गई और गंभीर रूप से घायल लोगों को जिबूती ले जाया गया।

Home / world / भारतीय नौसेना का कमाल, गल्फ ऑफ एडेन में मर्चेंट शिप के 21 सदस्यों को बचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो