
Bullet Trains
दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेनों की लिस्ट में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) का नाम भी शामिल है। हाई स्पीड सफर के लिए बुलेट ट्रेन दुनियाभर में पॉपुलर है। हालांकि बुलेट ट्रेन हर जगह नहीं है। दुनिया के कुछ देशों में ही बुलेट ट्रेन चलती है, पर जापान में चलने की वजह से ही बुलेट ट्रेन दुनियाभर में पॉपुलर हुई है। भारत (India) में भी लंबे समय से बुलेट ट्रेन को लाने का सपना रहा है। और अब जल्द ही बुलेट ट्रेन की डील भी पूरी होने वाली है जिससे देशवासियों को हाई स्पीड सफर की सुविधा मिलेगी।
भारत खरीदेगा जापान से 6 बुलेट ट्रेन
भारत में बुलेट ट्रेन सर्विस शुरू करने के लिए जापान से बुलेट ट्रेन खरीदी जाएंगी। भारत जापान से E5 सीरीज़ की 6 बुलेट ट्रेन खरीदेगा।
कब तक फाइनल होगी डील?
भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन की डील के इसी महीने फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों देशो के बीच मार्च के अंत तक बुलेट ट्रेंन खरीदने की डील फाइनल हो सकती है।
भारत में कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन?
भारत में 2026 से बुलेट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। सबसे पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के लिए होगी। इसके लिए कॉरिडोर बनाने के काम भी चल रहा है। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें लिमिटेड स्टॉप और ऑल स्टॉप जैसी सेवाएं भी मिलेंगी।
कितना लगेगा अनुमानित समय?
अहमदाबाद और मुंबई के बीच लिमिटेड स्टॉप वाली बुलेट ट्रेन सिर्फ 2 घंटे में ही सफर पूरा कर लेगी। ऑल स्टॉप सर्विस में सफर में लगभग 2 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।
15 अगस्त तक लगेगी बोली
जानकारी के अनुसार नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की तरफ से इस साल 15 अगस्त तक ट्रेनों और ऑपरेटिंग सिस्टम की खरीद के लिए बोली लगाई जाएगी
यह भी पढ़ें- न जो बाइडन और न डोनाल्ड ट्रंप, दोनों में से किसी को डोनेशन नहीं देंगे एलन मस्क
Published on:
07 Mar 2024 03:43 pm

