20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या बंगाल में चुनाव से पहले होने वाला था खेला? कार की डिग्गी में जो मिला उसे देख पुलिस के होश

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 20, 2026

BANGAL ELECTION

बंगाल में चुनाव से पहले कार की डिक्की से 25 लाख रुपये कैश बरामद। प्रतीकात्मक फोटो। (सोर्स: AI जनरेटेड इमेज)

Kolkata Police Action: बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया। सिटी सेंटर-II के पास नाका चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक कार को रोका, तो सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही गाड़ी की डिक्की खोली गई, अंदर रखी भारी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

25 लाख रुपये कैश बरामद

जानकारी के मुताबिक, कार की डिक्की में करीब 25 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। कार में सिर्फ ड्राइवर सुरेश ठाकुर मौजूद था, पुलिस ने ड्राइवर से गाड़ी की डिक्की खोलने के लिए कहा तो वह शुरू में हिचकिचा रहा था। जोर देने पर उसने डिक्की खोली तो उसमें 500 रुपये के नोट के बंडल ढ़ेर सारे थे।

पुलिस ने ड्राइवर से पैसे के सोर्स के बारे में पूछताछ शुरू की। जब वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, तो पुलिस ने कैश जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।। चुनाव के माहौल में इतनी बड़ी रकम का मिलना कई सवाल खड़े करता है… क्या चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा खेला होने वाला था? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।बता दें इस हफ्ते पश्चिम बंगाल में यह तीसरी बड़ी कैश रिकवरी है।

गैर-कानूनी पैसे के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त

बीते कल 19 मार्च को भी पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों से कुल 11.75 लाख रुपये कैश बरामद किए थे। इनमें से एक मामला साउथ 24 परगना के बरुईपुर से जुड़ा था, जबकि दूसरा अलीपुरद्वार जिले के चौपाटी क्रॉसिंग का था।

चुनाव के दौरान वोटरों को प्रभावित करने के लिए गैर-कानूनी पैसे के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए 294 जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं, यानी राज्य की हर विधानसभा सीट पर एक-एक ऑब्जर्वर तैनात है।

इसके अलावा, ECI ने 188 पुलिस ऑब्जर्वर भी लगाए हैं, जो सभी चुनावी राज्यों में सबसे ज़्यादा हैं। साथ ही 100 खर्च ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि चुनाव में पैसों के इस्तेमाल पर नजर रखी जा सके।

बता दें पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। इस बार चुनाव 2 चरणों- 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी।