15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 से 29 अप्रैल तक होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे, EC ने पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा

Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 15, 2026

eci gyransesh kumar

फोटो में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सोर्स: आईएएनएस)

Election Commission Of India: बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इन राज्यों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरलम (केरल), तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है। अब आने वाले दिनों में इन राज्यों में रैलियां, प्रचार और सियासी बयानबाजी तेज होने वाली है, जिससे चुनावी माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

यहां देखें इलेक्शन की डेट

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशइलेक्शन की डेट
पश्चिम बंगाल23 अप्रैल, 29 अप्रैल
तमिलनाडु23 अप्रैल
केरल9 अप्रैल
पुडुचेरी9 अप्रैल
असम9 अप्रैल

असम, केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

इन राज्यों में इतने मतदाता

असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की संख्या 6.44 करोड़ वोटर हैं। पांच राज्यों में करीब 25 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। केरल में 2.70 करोड़ मतदाता हैं और तमिलनाडु में वोटरों की संख्या 5.67 करोड़ हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि साफ और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है।

5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव होना है। 15 लाख लोग पोलिंग काम में लगे। चुनाव के लिए हमनें 30 नए पहल की शुरुआत की। SIR के जरिए वोटर रोल में संशोधन किया। पांच राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल करीब 6.44 करोड़ मतदाता हैं। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे। राज्य में 294 सीटें हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और बड़ी संख्या में मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव कई चरणों में कराया गया था। लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे।